Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीदिल्ली में इस बार और धूमधाम से मनाया जाएगा महापर्व छठ ,...

दिल्ली में इस बार और धूमधाम से मनाया जाएगा महापर्व छठ , सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

आस्था का महापर्व छठ इस बार राजधानी दिल्ली में और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। दरअसल, इस बार दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1100 घाट बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्यौहार है और हम सब मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की इस बार छठ पूजा हेतु 1100 घाट बनाने और  25 करोड़ खर्च करने की योजना है।

छठ पूजा को लेकर बोले केजरीवाल

बात अगर साल 2014 की करें तो साल 2014 में 69 जगह पर दिल्ली सरकार ने छठ पूजा का आयोजन करवाया था और उस समय तकरीबन 2.5 करोड रुपए खर्च किया गया था। छठ पूजा को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। कोविड-19 के कारण पिछले 2 साल से राजधानी दिल्ली में छठ पर्व का आयोजन सही तरीके से नहीं हो पाया था। आगामी छठ पर्व को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से हम भव्य रूप से इस त्यौहार को मनाने का मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर आयोजित की जाती थी।

दिवाली के 6 दिन मनाय जाता है छठ

साथ ही अरविंद केजरीवाल ने बताया कि छठ पूजा के दौरान दिल्ली पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए सहयोग करेगी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बता दें कि आस्था का महापर्व छठ मुख्यतः बिहार में मनाया जाता है। लेकिन अब यह पर्व बिहार सहित देश के लगभग हर कोने में मनाया जाने लगा है। छठ का पर्व दीपावली के 6 दिन बाद मनाया जाता है जिसमें डूबते हुए सूर्य और उगते हुए सूर्य को अर्घ देखकर लोग अपनी मनोकामना छठी मैया से मांगते हैं। आस्था का महापर्व छठ को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार अपनी कमर कस चुकी है।

- Advertisment -
Most Popular