Vicky Kaushal: क्या किसी और के लिए कैटरीना को तलाक देंगे विक्की कौशल? सवाल को लेकर पत्रकार पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

0
442
Vicky-Katrina Divorce

Vicky Kaushal: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल में से एक माने जाते हैं। कपल को शादी के बाद कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया है और फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। पर्सनल लाइफ में एक-दूसरे संग प्यार से रहने के अलावा दोनों एक-दूसरे को प्रोफेशनल लाइफ में भी पूरी तरह सपोर्ट करते हैं और फैंस को उनकी यही अदा रास आती है। हालांकि हाल ही एक पत्रकार ने विक्की से कुछ ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसे लेकर यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है। दरअसल, हाल ही में विक्की कौशल को उनकी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया। हालांकि इस दौरान मौज-मस्ती के बीच एक पत्रकार ने विक्की से पूछ दिया कि क्या वो किसी और के लिए कैटरीना को तलाक दे देंगे? बस इसी सवाल पर यूजर्स ने पत्रकार को घेर लिया है और सोशल मीडिया पर जमकर फटकार लगा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 05 16 at 11.43.09

पत्रकार ने विक्की से पूछा चौकाने वाला सवाल

दरअसल, जरा हटके जरा बचके फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की और सारा पत्रकारों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की और सारा से बातचीत के दौरान एक पत्रकार विक्की से पूछता है, ‘क्या वह कैटरीना कैफ को तलाक देकर उनसे ‘बेहतर’ किसी एक्ट्रेस से शादी करेंगे?’ इस पर पहले तो विक्की गुस्से में नजर आते हैं, लेकिन बाद में अपने आप पर कंट्रोल करते हुए जवाब देते हैं कि ‘सर, यह सुन लो मुझे शाम को घर भी जाना है। ऐसे टेढ़े-मेढ़े सवाल क्यों पूछ रहे हो, अभी बच्चा हूं मैं, बड़ा तो हो लेने दो। कैसे जवाब दूं, मैं इसका। इतना खतरनाक सवाल पूछा है। सर, शादी जन्मों-जन्मों के लिए होती है।’

WhatsApp Image 2023 05 16 at 11.43.09 1

पत्रकार पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

आपको बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को लेकर नेटिजेंस ने उस पत्रकार को अपने निशाने पर ले लिया है और सोशल मीडिया पर जमकर फटकार लगा रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘इतना बकवास सवाल, कितनी नीची गरिमा है, जिसने यह सवाल उठाया। बस उन्हें जीवन भर साथ रहने का आशीर्वाद दें।’  वहीं दूसरे ने लिखा, ‘विक्की कौशल के चेहरे पर गुस्सा देखा जा सकता था, जब पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने किसी तरह उस पर काबू पाया।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पत्रकार कुछ भी बकवास पूछते हैं।’

इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित, ‘जरा हटके जरा बचके’ में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, विक्की कौशल के पास मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी है। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।