Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
HomeअपराधBihar News: छपरा में हैवानियत की हद पार, घर से अगवा कर...

Bihar News: छपरा में हैवानियत की हद पार, घर से अगवा कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Bihar News: बिहार के छपरा के बनियापुर में 11 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बीते रविवार को 11 साल की बच्ची के साथ चार किशोरों ने दुष्कर्म किया था। इस घटना को लेकर पीड़िता और उसके माता-पिता शिकायत करने थाने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस क्रम में पुलिस ने एक-एक कर चारों आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। यहां से चारों को जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता को आधी रात को घर से किया अगवा

मिली जानकारी के मुताबिक छपरा के बनियापुर गांव में बीते रविवार को गैंगरेप का मामला सामने आया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी। तभी रात करीब दो बजे पीड़िता शौच के लिए गई। वह बाथरूम से लौटी थी और घर के सामने चापाकल पर हाथ-पैर धो रही थी। तभी गांव के युवकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अगवा कर खेत में ले गया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि , आरोपियों में से एक युवक को पीड़िता पहले से ही जानती थी। वह भी वारदात में 3 और लोगों के साथ शामिल था।

यह भी पढ़े: दिल्ली में दरिंदगी! छठी की छात्रा को लैब टेक्नीशियन ने बनाया हवस का शिकार, छह माह से चल रहा था दुष्कर्म का खेल

पुलिस ने क्या कहा?

सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव मंगला ने कहा कि सामूहिक बलात्कार की घटना के सार्वजनिक होने के बाद, पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए नियमित छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बसंत कुमार को पकड़ लिया। कुछ ही देर बाद मिट्ठू महतो और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के दौरान एक अन्य युवक का नाम भी सामने आया। पुलिस ने चौथे अपराधी राजू राम को भी तेजी से दबोच लिया। एसपी के मुताबिक पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बता दे कि, आरोपियों ने दुष्कर्म में शामिल होने के अपराध को स्वीकार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

- Advertisment -
Most Popular