IPL से संन्यास के सवाल पर धोनी ने कहा कुछ ऐसा कि झूम उठे लोग, देखें वीडियो 

0
379
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। भारत में उनकी लोकप्रियता का प्रमाण हर मैच में देखने को मिल जाता। फैंस को इंतजार धोनी की होती है। जैसे ही धोनी बैटिंग के लिए मैदान पर उतरते हैं, फैंस के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठता है। धोनी ने साल 2019 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास की घोषणा कर दी। तब से पूर्व भारतीय कप्तान धोनी आईपीएल में खेलते हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान भी हैं। वैसे महेंद्र सिंह धोनी अपने फैसलों से चौंकने में माहिर हैं। उन्होंने क्रिकेट से संयास अचानक ही ले लिया था जब किसी को उम्मीद नहीं थी। 

आईपीएल से संन्यास के सवाल पर धोनी का जवाब

हर साल कहा जाता है कि आईपीएल में धोनी का आखिरी साल होगा। उसके सवाल भी किये जाते हैं और वह ऐसा घुमाकर जवाब देते हैं तो कोई उनके दिमाग की बात नहीं समझ पाता। आईपीएल 2023 (IPL 2023) में भी ऐसा हुआ है। एक बार फिर से सन्यास के बारे में एक सवाल पर उन्होंने गजब का जवाब दिया। 

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ मैच से पहले धोनी से फिर सवाल पूछा गया कि संन्यास को लेकर आपका क्या कहना है। इसके बाद एमएस धोनी ने कहा कि मैंने तो ये नहीं फैसला किया कि इस सीजन के बाद संन्यास ले लूंगा लेकिन आप लोगों ने जरूर ये फैसला कर लिया है। 

इस सीजन धोनी का फॉर्म कमाल का है 

बता दें कि इस सीजन भी धोनी का फॉर्म कमाल का है। हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में घुटने के दर्द को लेकर उनको मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा है। जब भी बैटिंग करने आते है बहुत कम गेंद खेलने को मिलता है। या यूं कहें तो वो बल्लेबाजी क्रम में बहुत नीचे आते हैं। अब देखना होगा कि धोनी क्या फैसला लेते हैं। हालांकि इस साल माना जा रहा है कि ये उनका लास्ट सीजन है।