Xiaomi 12 Pro Amazon Sale Offer: शाओमी के इस फोन पर भारी डिस्काउंट, देखें डील

0
277
Xiaomi 12 pro

Xiaomi 12 Pro Amazon Sale Offer: Amazon की सेल लगने वाली है जहां महंगे फोन को सस्ते दामों में ख़रीदा जा सकता है। दरअसल, ये सेल 4 मई से शुरू होने जा रही है। अगर आप Xiaomi 12 Pro खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां आपको एकदम बढ़िया ऑफर मिलेगा। क्लासी लुक और एडवांस फीचर के साथ आने वाले इस डिवाइस Xiaomi 12 Pro 5G के 8GB+256GB को तीन रंगों Couture Blue, Opera Muave और Noir Black में खरीद सकते हैं।

Xiaomi 12 Pro
Xiaomi 12 Pro

बेस्ट डील के साथ इसे खरीद सकेंगे यूजर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी के इस मोबाइल फोन की 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 44,999 रुपये के बजाय 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये है।

जब आप इस फोन को खरीदते हैं तो कुछ बैंक आपको अतिरिक्त डील देते हैं। अगर आप भुगतान के लिए कुछ खास कार्डों का इस्तेमाल करते हैं तो आप 2,000 रुपये और बचा सकते हैं। इसके साथ 21,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Xiaomi 12 Pro 5G
Xiaomi 12 Pro 5G

Xiaomi 12 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • फोन में 6.7 इंच का AMOLED WQHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3200 होगा।
  • यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
  • फोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग से लैस है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। 32 ममेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है।
  • यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर काम करता है।​