Tuesday, October 22, 2024
MGU Meghalaya
Homeटेक्नोलॉजीRedmi latest 5G Phone: रेडमी का नया फोन चीन में हुआ लॉन्च,...

Redmi latest 5G Phone: रेडमी का नया फोन चीन में हुआ लॉन्च, जानें खूबियां और कीमत

Redmi latest 5G Phone: चीनी स्मार्टफोन कंपनी रेडमी ने चीन में Redmi Note 12R Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12 सीरीज का यह सबसे नया मॉडल है। इस लाइनअप में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 4G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pr+ 5G और Redmi Note 12 Turbo शामिल हैं।

Redmi Note 12 5G Series
Redmi Note 12 5G Series

Redmi Note 12R Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi के इस मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। प्रोसेसर की बात करें तो Redmi Note 12R Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen1 SoC के साथ Adreno GPU से लैस है। हैंडसेट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी बैकअप

Redmi Note 12R Pro में डुअल कैमरा है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ लेंस है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है। साथ ही इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, फोन Android 13-आधारित MIUI 14 पर कार्य करता है।

Redmi Note 12 Pro 5G
Redmi Note 12 Pro 5G

Redmi Note 12R Pro कीमत

कीमत की बात करें तो Redmi Note 12R Pro 5G के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,700 रुपये) है। कलर ऑप्शन के लिए यह ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट में उपलब्ध है।

- Advertisment -
Most Popular