Gadchiroli Naxal Encounter: 38 लाख रुपये के इनामी नक्सली ढेर, महाराष्ट्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

0
394
Naxal Encounter

Gadchiroli Naxal Encounter : महाराष्ट्र पुलिस ने अहम उपलब्धि हासिल करते हुए तीन वरिष्ठ नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। रविवार को गढ़चिरौली जिले के केदमारा जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दलम नेता समेत तीन माओवादी मारे गए थे। मृत नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस एसपी ने कही ये बात

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निलोत्पल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरिमिली और अहेरी दलम के सदस्य माने राजाराम और पेरिमिली सशस्त्र पोस्ट के बीच वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।”

यह भी पढ़े: Chhattisgarh: ‘इंटर स्टेट जॉइंट ऑपरेशन की जरूरत…’, दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर बोले पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह

मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए प्रहिता से सी-60 पुलिस बल की दो टुकड़ियों को रवाना किया गया। तलाशी के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसका जवाब पुलिस ने दिया। इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

38 लाख के इनामी माओवादी मारे गए

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में घात लगाकर किए गए हमले में 38 लाख रुपये के इनामी तीन माओवादी मारे गए। पुलिस के मुताबिक घटना शाम छह बजे की है। अहेरी तहसील के मन्ने राजाराम में। मृत नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम घोषित था।