KKBKKJ Box Office: आठवें दिन पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का खेल हुआ खत्म, महज इतने करोड़ का किया कारोबार

0
386
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 8

KKBKKJ Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल निभाते नजर आए। फिल्म की रिलीज से पहले फैंस के अंदर काफी बज देखने को मिला था, लेकिन इसकी ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कमाई भी की थी, लेकिन इसके बाद से ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है।

KKBKKJ BHAIJAAN poster1

‘किसी का भाई किसी की जान’ की आठवें दिन की कमाई

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को अब ऑडियंस नहीं मिल पा रही है। सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई थी और इसने महज 3.5 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है जो और भी ज्यादा निराशाजनक हैं। दरअसल आठवें दिन तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फुस्स साबित हो गई और इसने बेहद कम कलेक्शन किया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने शुक्रवार को महज 2 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 92.15 करोड़ रुपये हो गई है।

 

 

MV5BZjk0ZjlhNDctMzAwZC00ZTAyLTliZTItOTRiNjMzNTAxODY3XkEyXkFqcGdeQXVyODE5NzE3OTE@. V1 2

फरहाद सामजी ने की है डायरेक्ट

गौरतलब है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं फिल्म में वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल सहित कई नए कलाकार भी नजर आए हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अब अगली बार अपनी एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे, जो इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।