यूक्रेन ने मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर की थी ट्वीट, अब मांगी माफी, कहा- भारत के लिए दिल से…

0
291
ukraine apologises

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन की एक हरकत ने भारतीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया, जिस पर हंगामा भी खड़ा हुआ। हालांकि अपनी इस हरकत पर अब यूक्रेन ने आखिरकार भारत से माफी मांग ली है।

दरअसल, ये मामला मां काली की आपत्तिजनक फोटो से संबंधित था। बीते दिनों यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के द्वारा एक फोटो साझा की गई थी, जिसमें देवी मां काली को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया। यूक्रेन की इस हरकत पर भारतीयों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि अपनी गलती का एहसास करते हुए यूक्रेन ने ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने मांगी माफी

इसके बाद अब यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने अपने रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई ओछी हरकत के लिए माफी मांगी ली। उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि हमें अफसोस है यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी काली को विकृत रूप से चित्रित किया। यूक्रेन और उसके लोग अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और अत्यधिक समर्थन की सराहना करते हैं। काली माता की तस्वीर को पहले ही हटा दिया गया है। आपसी सम्मान और मित्रता की भावना में सहयोग को और बढ़ाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।

यह भी पढ़ें: टॉयलेट का पानी पीने को मजबूर, आसपास चल रहे थे बम…सूडान से लौटे भारतीय कुछ यूं बयां कर रहे मंजर

आपत्तिजनक तस्वीर की थी ट्वीट

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा जो तस्वीर साझा की गई थी, उसमें ट्वीट में धुएं के गुबार के ऊपर कथित तौर पर देवी काली की एक तस्वीर दिखाई गई थीं। इस फोटो में जीभ बाहर दिखाई दे रही थी। साथ ही माता काली के गले में खोपड़ियों की माला है। यूक्रेन की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और इसके लिए काफी आलोचना भी की। हालांकि यूक्रेन ने अपनी इस गलती पर अब माफी मांग ली हैं।