न्यू जेनरेशन और बेहतर डिजाइन के साथ Skoda की दो नई SUV जल्द होगी लॉन्च, जानकारी आई सामने

0
310
Skoda Superb and Kodiaq 2023

Skoda Auto ने Skoda Superb सेडान और Kodiaq एसयूवी के न्यू जेनरेशन मॉडल का आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया है। नई स्कोडा सुपर्ब और नई कोडिएक को इस साल के आखिर तक में पेश किया जा सकता है। हालांकि इस टीजर के जरिए स्कोडा के इन दोनों फ्लैगशिप मॉडल में हुए अपडेट्स के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। कंपनी का कहना है कि ये कारें सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतर होंगी। इन कारों को ग्लोबल मार्केट में मैनुफैक्चर किया जाएगा।

Skoda Superb 2021 नए अवतार में पेश, अपडेटेड फीचर्स के साथ आई, जानें कीमत - Skoda Superb 2021 Facelift Skoda Superb 2021 Price In India Skoda Superb 2021 Interior Skoda Superb 2021
Skoda Superb 2021

नई डिजाइन के साथ भारत में करेगी वापसी

दोनों मॉडल्स में स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और स्लीक एक्सटीरियर एलईडी टेललैंप्स नजर आ रहे हैं। कंपनी ने इन दोनों कारों में दिए जाने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस की भी जानकारी शेयर की है। स्कोडा इनके पेट्रोल, डीजल, माइल्ड और प्लग इन हाइब्रिड वर्जन पेश करेगी। स्कोडा ऑटो ने यह भी पुष्टि की है कि 2024 सुपर्ब पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएगी।

Skoda Superb 2021
Skoda Superb 2021

फिलहाल इसे भारत में बंद किया गया है

बता दें स्कोडा सुपर्ब और ऑक्टाविया दोनों सिडैन की सेल भारत में बंद हो चुकी है। इन्हें BS6 फेज 2 नॉर्म्स की वजह से हटाया गया है।  उम्मीद है नए अपडेट के साथ स्कोडा सुपर्ब एक बार फिर भारत में वापसी कर सकती है। इन दोनों कारों के ये न्यू जनरेशन मॉडल्स भारत में 2024 तक लॉन्च किए जा सकते हैं। इनके साथ साथ स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट को भी उतारा जा सकता है।