Krushna Abhishek: ‘द कपिल शर्मा शो’ में लौटी सपना, शो के पुराने मेंबर्स को लेकर दिया बड़ा हिंट

0
490
Krushna Abhishek Back In The Kapil Sharma Show

Krushna Abhishek: टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) आज के समय में रिएलिटी शोज में सबसे बेस्ट माना जाता है। इस शो में अब तक मनोरंजन, राजनीति, खेल, बिजनेस आदि जैसे अलग-अलग सेलेब्स ने आकर इस शो में चार-चांद लगा चुके हैं और दर्शक भी इस शो को काफी पसंद करते हैं। बीते कई दिनों से शो में कृषणा अभिषेक (Krushna Abhishek) की एंट्री को लेकर कई खबरें आ रही थी। जहां कुछ रिपोर्ट्स का कहना था कि कृष्णा अभिषेक अब कभी वापस नहीं आएंगे, तो वहीं कुछ का दावा था कि जल्द ही कॉमेडियन शो में एंट्री लेगें। ऐसे में अब दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा अभिषेक यानी सपना दीदी का वापसी हो गई है।

‘द कपिल शर्मा शो’ में लौटीं सपना

आपको बता दें कि हाल ही में सोनी टीवी ने कपिल के शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कृष्णा स्टेज पर एंट्री करते हुए कैमरे में देखकर बोलते हैं कि, “मेरे पास आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। मैं वापस आ गया हूं। मेरा मसाज पार्लर अब फिर खुलेगा।“ इसी के साथ सोनी टीवी ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘देखो कौन लौट कर आया है? हमारी अपनी सपना, जो बनाती है सभी को अपना।‘

कृष्णा ने पुराने मेंबर्स को लेकर दिया बड़ा हिंट

इसी के साथ एक सोनी टीवी ने एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें कृष्णा डांस करते हुए एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल कृष्णा को देखते हुए कहते हैं कि, “सपना तू वापस आ गई, सच में बड़ा अच्छा लग रहा है।“ इसके बाद कपिल कृष्णा की तरफ दौड़ते हुए कहते हैं, “थैंक यू कप्पू… तेरे को मालूम है कप्पू, ये सीजन आने का ही है।“ इसपर कपिल पूछते हैं, “सच।“ तो कृष्णा अर्चना पूरन सिंह की देखते हुए कहते हैं, “अभी मैं भी आ गई, सिद्धू जी भी आ गए।“ इसपर अर्चना हंसते हुए कहती हैं, “आहा… सचमुच।“ इसके बाद कृष्णा शो में राजू की भूमिका निभाने वाले राजीव ठाकुर को देखते हुए कहते हैं, “धीरे-धीरे सारे पुराने लोग वापस आने वाले हैं।“ इसपर सभी हंसने लगते हैं तभी राजीव कृष्णा से कहते हैं, “ज्यादा खुश मत हो, ज्यादा पुराने लोग वापस आ गए तो तू भी जाएगी।“