MP Family Suicide: एक ही रात में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, 7 माह की बेटी को दी मौत की सजा

0
430
mp suicide

MP Family Suicide: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक पति-पत्नी ने अपनी 7 माह की बेटी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

MP Family Suicide

मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र के बिजना गांव के 25 वर्षीय अखिलेश यादव और 25 वर्षीय अंजना ने अपनी 7 माह की बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली। घटना का पता परिजनों को तब चला जब वे सुबह कमरे से बाहर नहीं निकले। उनके परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिला तो कमरे में झांका। जहां अखिलेश, अंजना और लाचार रिद्धिमा फंदे से लटक रहे थे। आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा।

पति-पत्नी में अनबन चल रही थी

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश और उनकी पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर अनबन होती रहती थी। इससे दोनों ज्यादातर परेशान रहते थे। बीती रात भी दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर सोने चला गया। परिजनों को सुबह दंपती और मासूम बच्ची फांसी पर लटके मिले। खबर लगते ही पूरा गांव उनके घर पर जमा हो गया।

यह भी पढ़ें- अतीक की हत्या के बाद 800 मोबाइल नंबर हुए बंद, जानिए आखिर माजरा क्या है? 

पुलिस के मुताबिक अखिलेश और अंजना की दो साल पहले शादी हुई थी। कुछ देर बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन हो गई। घटना से एक रात पहले भी दोनों में अनबन हुई थी। इसके बाद पति-पत्नी ने 7 माह की बच्ची और खुद फांसी लगा ली। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या की जांच कर रही है।