Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी पर लगा चोरी का आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हो सकती है शिकायत

0
504
Ishita Blames Priyanka Chahar Choudhary For Stealing Her Designs

Priyanka Chahar Choudhary: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ की पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) आए दिन लाइमलाइट में छाई रहती हैं। बिग बॉस में आने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों मुश्किलों में घिरी नजर आ रही हैं। दरअसल, प्रियंका पर कपड़े चुराने और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं खबरें हैं कि जल्द ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है। दरअसल, हाल ही में एक फेमस डिजाइनर ने प्रियंका पर उनके ब्रांड के कपड़े और उन कपड़ों का स्टाइल चोरी करने का आरोप लगाया है।

प्रियंका पर लगा चोरी का आरोप

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बेज कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा कैरी किए नजर आ रही थीं। प्रियंका के इन्हीं कपड़ों को देखकर इंडस्ट्री की फेमस डिजाइनर इशिता ने उनपर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि ये कपड़े उनके ब्रांड के हैं और कपड़ों का स्टाइल भी उन्हीं से कॉपी किया गया है। ऐसे में उन्होंने प्रियंका पर अपना एक्सक्लूसिव डिजाइन किया हुआ स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया है।

https://twitter.com/ishitarehagupta/status/1650333678835322882?s=20

इशिता ने कही ये बात

इशिता ने प्रियंका पर आरोप लगाते हए ट्वीट कर कहा, “एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को हैरेस करना बंद नहीं कर सकते हैं। यह टॉक्सिक की डेफिनेशन है। दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।” इतना ही नहीं इशिता पिछले चार या पांच दिनों से लगातार ट्वीट के जरिए प्रियंका पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। एक और ट्वीट में इशिता ने लिखा, “वह मेरे जैसे कपड़े पहनकर मेरी जैसे दिखने की कोशिश कर रही हैं। वह उस तरह बन सकती है, जैसी मैं हूं। हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद। मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए मैंने कुछ नहीं कहा।”