KKBKKJ: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला भाईजान का जादू, ईद पर फैंस का दिल नहीं जीत पाए सलमान खान

0
401
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Opening Day Box Office Collection

KKBKKJ: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस भाईजान के इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे और फिल्म से सलमान खान ने लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में सभी को फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन भाईजान की इस फिल्म को उम्मीद लायक ओपनिंग नही मिल सकी। दरअसल, रिलीज के पहले दिन किसी का भाई किसी की जान ने एक धीमी शुरुआत के साथ ओपनिंग की है।

ओपनिंग डे पर कितनी हुई कमाई?

आपको बता दें कि 21 मार्च को दर्शकों का उत्साह देखकर लग रहा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी, लेकिन पहले दिन की समाप्ति के बाद फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े उम्मीद के लायक नहीं रहे हैं। दरअसल, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक किसी का भाई किसी की जान ने अपने ओपनिंग डे पर 15.81 करोड़ की कमाई की है। वैसे देखा जाए तो ये आंकड़े कम नहीं हैं, लेकिन सलमान खान की फिल्म और वो भी ईद के मौके पर, अगर फिल्म की कमाई को इस एंगल से देखा जाए तो इस फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रह गई है। ऐसे में अब सबकी निगाहें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई है। गौरतलब है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होने की संभावना है।

फिल्म में नजर आए कई नए चेहरे

आपको बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान और पूजा हेगड़े के अलावा कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। फिल्म के लेटेस्ट गाने में भी सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल नजर आ रहे हैं। इसी के साथ गाने में शहनाज गिल की भी झलक देखने को मिल रही है। वहीं इसके अलावा सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ से फैंस को दिवाली का तोहफा देते नजर आएंगे।