Jaya Bachchan: एक बार फिर पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, गुस्से में लगाई फटकार

0
326
Jaya Bachchan Gets Furious At Paparazzi

Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) आए दिन अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। जया जी और पैपराजी के बीच अक्सर ही छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिलता है। आए दिन वो पैपराजी से भिड़ती और उन्हें फटकारी लगाती नजर आती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में जया बच्चन दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा के निधन पर मुंबई में आदित्य चोपड़ा के घर पहुंची और यहां एक बार फिर उन्होंने पैपराजी को जमकर लताड़ लगाई।

Capture 4

पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन

बीते दिनों ही दिवंगत निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हुआ था। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारें उनके अंतिम दर्शन में शामिल हुए थे। जया बच्चन ने भी अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ चोपड़ा आवास पर शिरकत की थी। ऐसे में जब वो आदित्य चोपड़ा के घर पहुंची तो पैपराजी दोनों की तस्वीरें लेने लगे, लेकिन ऐसे मौके पर पैपराजी की ये हरकत जया जी को कतई रास नहीं आई और वो भड़क गईं। इसके बाद अंदर जाने से पहले जया बच्चन सख्त लहजे में पैपराजी को दूरी बनाए रखने के लिए कहती नजर आईं। वह पैपराजी से तस्वीरें नहीं लेने के लिए कह रही थी, लेकिन पैपराजी ने उनकी एक ना सुनी। ऐसे में जया बच्चन ने तेज आवाज में कहा कि ‘बहुत हो गया। पीछे जाइए।’

342076979 148258334664740 3841228752128514199 n

85 साल की थीं पामेला चोपड़ा

बता दें कि रोमांटिक फिल्मों के बादशाह और दिग्गज दिवंगत निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन गुरुवार को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 85 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसें ली। बता दें कि पामेला चोपड़ा काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पामेला के परिवार में उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक हैं फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, जिनकी शादी अभिनेत्री रानी मुखर्जी से हुई है और दूसरे हैं अभिनेता और निर्माता उदय चोपड़ा।