Ileana D’Cruz : बिन शादी के मां बनने वाली हैं इलियाना! बधाइयों की लगी कतार, जाने कौन है पिता?

0
488
Remove term: Ileana D'Cruz announces she's pregnant with Baby No 1 Ileana D'Cruz announces she's pregnant with Baby No 1

Ileana D’Cruz : बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भले ही बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है, लेकिन अपनी निजी जिंदगी के चलते वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर इलियाना खबरों में हैं। दरअसल, मंगलवार सुबह एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस इलियाना के प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि बच्चे का पिता कौन है?

लॉकेट में मामा देख हैरान हुए फैंस

आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने 18 अप्रैल, दिन मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने ‘मामा’ शब्द लिखा हुआ लॉकेट पहना हुआ है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ये जानने में उत्सुक है कि उनके बच्चे का पिता कौन हैं। हालांकि इलियाना अपने रिश्ते के बारे में बात करने से कतराती हुई दिख रही हैं। लॉकेट की फोटो के साथ उन्होंने एक नवजात शिशु के बॉडिसूट की तस्वीर भी शेयर की है। इसमें  लिखा है- अब एडवेंचर शुरू हो गया है। अब जब एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है तो उनके फॉलोअर्स उनको जमकर कर बधाई दे रहे है।

 Ileana D'Cruz announces she's pregnant with Baby No 1

इलियाना की पोस्ट पर बधाइयों की लगी कतार

फोटो के साथ, इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जल्द आ रहा है, लिटिल डार्लिंग तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं’। उनके इस कैप्शन को पढ़कर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और खुब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि लोग अब होने वाले बच्चे के पिता की पहचान को लेकर काफी उत्सुक हैं। क्योंकि इलियाना ने अभी तक शादी नहीं की है। उनके पोस्ट पर एक फॉलोअर्स ने उन्हें बधाई देते हुए लिखी, “ओमजी कंग्रेट्स बेबी!!” “बधाई हो, आप खूबसूरत इंसान,” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा- ”शादी कब हुई?”