Arranged Marriage : सालों तक अफेयर्स चलाने के बाद घरवालों की मर्जी से की इन सितारों ने शादी, आज है अपनी लाइफ में खुश

0
444
Bollywood Stars Who Did Arranged Marriage

Bollywood Stars Who Did Arranged Marriage : टीवी से लेकर बॉलीवुड जगत के कई स्टार्स की प्रेम कहानियां जग-जाहिर हैं। हिन्दी सिनेमा के ज्यादातर कलाकारों ने लव मैरिज की है। जहां कई की शादी सफल रही तो वहीं कुछ का थोडे ही समय में तलाक हो गया। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता व अभिनेत्रियां भी है, जिन्होंने शादी (Bollywood Stars Who Did Arranged Marriage) से पहले तो कई अफेयर रखे, लेकिन प्यार में असफल होने के बाद। इन्होंने अपने पेरेंट्स की मर्जी से अरेंज मैरिज कर ली। तो आइए जानते हैं उन्हीं स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर शादी की और आज सफल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं-

यह भी पढ़ें- Ambani Family : अमीर होने के साथ-साथ काफी धार्मिक भी हैं अंबानी फैमिली, दान-पुण्य में रहते हैं हमेशा आगे

Untitled design 1

  • शाहिद कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहिद कपूर को एक बड़ा कलाकार माना जाता हैं। उन्होंने एक से बड़कर एक कई हिट फिल्में दी है। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड का चॉकलेट बॉय भी कहा जाता है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ शाहिद का नाम जुड़ चुका है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, करीना कपूर से लेकर अमृता राव का नाम शामिल है। लेकिन इन सभी एक्ट्रेसस को डेड करने के बाद भी उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने पिता पंकज कपूर द्वारा पसंद की गई लड़की से शादी करने का फैसला किया। अभिनेता ने परिवार की मर्जी से 7 जुलाई 2015 को मीरा राजपूत संग अरेंज मैरिज की। आपको बता दें कि मीरा शाहिद से करीब 13 साल छोटी हैं। आज शाहिद के दो बच्चें हैं और वो अपने परिवार के साथ बहुत खुश है।

Untitled design 2

विवेक ओबेरॉय 

फिल्म इंडस्ट्री में विवेक ओबेरॉय की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। अपने करियर के शुरूआती दौर में एक्टर का नाम कई एक्ट्रसेस के साथ जुड़ा है। विवेक का नाम ऐश्वर्या राय के साथ भी जोड़ा गया था। ऐश्वर्या संग अपने रिलेशन पर विवेक हमेशा खुलकर बात करते थे, लेकिन ऐश्वर्या ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया था और न हीं ऑफिशियली कभी कुछ कहा। कहा जाता है कि साल 2012 में ऐश्वर्या और विवेक का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद एक्टर ने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के कहने पर अरेंज मैरिज करने के लिए हां कर दी थी। एक्टर ने कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी की है।

Untitled design 3

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अरेंज मैरिज की है। हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब एक्ट्रेस संजय दत्त के प्यार में पागल थी। माधुरी और संजय दत्त का लॉन्ग रिलेशनशिप रहा था। उस समय दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ, तो तब एक्ट्रेस काफी परेशान रहती थी। ब्रेकअप के कुछ समय बाद वह अपने भाई अजीत से मिलने के लिए अमेरिका गई थी। अमेरिका मे ही एक डिनर के दौरान उनकी मुलाकत डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से हुई। फिर दोनों के परिवार वालों की मर्जी के बाद माधुरी ने डॉक्टर नेने से  शादी कर ली। अब कपल की शादीशुदा जिदंगी अच्छी चल रही है और इनके दो बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra : बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका, देखे तस्वीरें