Baisakhi Wishes 2023 : बैसाखी पर इन खास संदेशों के जरिए दें अपनों को बधाइयां, लिखे- चारों तरफ…

0
422
Baisakhi Wishes 2023

Baisakhi Wishes 2023 : देशभर में आज यानि 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। खासतौर पर यह त्यौहार पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों में मनाया जाता हैं। इस दिन से सिखों का नववर्ष भी आरंभ होता है। साथ ही इस दिन खेत में रबी के फसलों की कटाई भी की जाती है। इसके अलावा इस मौके (Baisakhi 2023) पर गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है और वहां अरदास व भजन-कीर्तन आदि का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन ही सन 1699 में सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गोबिंद जी का खालसा पंथ बनाने का मुख्य उद्देश्य था- धर्म स्थापना, मानव कल्याण और सुरक्षा।

बैसाखी में लोग अपने दोस्तों, करीबियों और सगे-संबंधियों के साथ भांगड़ा करके खुशियां मनाते हैं। साथ ही इस अवसर पर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। तो आप भी इन खास संदेशों (Baisakhi Wishes 2023) के जरिए दें अपनों को बधाई-

यह भी पढ़ें- Baisakhi 2023 : बैसाखी का पर्व आज, जानिए इस पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

बैसाखी पर भेजे ये खास संदेश (Baisakhi Wishes 2023)

चारों तरफ नई फसल की बहार है
देखो आया बैसाखी का त्योहार है
भंगड़ा, गिद्दा पाओ,
खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ।

Happy Baisakhi 2023

6

5

अन्नदाता की खुशहाली
और समृद्धि के पर्व
बैसाखी पर आप सभी को
ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां।

Happy Baisakhi 2023

3

2