Tapsee Pannu: तापसी पन्नू को मां लक्ष्मी वाला हार पहनना पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

0
468
Case Filed Against Tapsee Pannu For Wearing Devi Laxmi Jewellery During Lakme Fashion Week

Tapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते कुछ समय से लगातार विवादों में मे रहने वाली एक्ट्रेस अब एक नई मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, तापसी के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, हाल ही में मुंबई में लैक्मे इंडिया फैशन वीक के दौरान तापसी के रैंप वॉक आउटफिट को लेकर हिंदू रक्षक संगठन के एक सदस्य ने आपत्ति जताई है। इस शख्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि फैशन शो के दौरान तापसी ने बेहद खुली ड्रेस पहनी और उस पर उन्होंने अपने गले को सजाने के लिए देवी लक्ष्मी की मूर्ति वाला हार पहन रखा था।

336208366 757579079220868 8513799020567565233 n 1

तापसी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

खबरों की मानें तो तापसी के खिलाफ यह शिकायत भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह ने दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने के आधार पर दर्ज की गई है। इस मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, हमें अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ देवी लक्ष्मी वाला लॉकेट पहनकर धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने की शिकायत मिली थी। यह मामला मुंबई में 12 मार्च का है, जब लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान तापसी रिवीलिंग ड्रेस के साथ देवी की मूर्ति वाली ज्वेलरी में नजर आई थीं।

ff54ce03fb6ed762cc95720cc490286a original

इन फिल्मों में नजर आएंगी तापसी

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लर’ में देखा गया था। वह जल्द ही अपनी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह जल्द ही राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख खान के साथ दिखेंगी। जहां एक तरफ एक्ट्रेस की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ विवादों से उनका पीछा नहीं छूट रहा है। ऐसे में तापसी का अगला कदम क्या होगा, इसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।