Harsh-Bharti: पत्नी की ज्यादा कमाई पर हर्ष का बयान, बोले- ‘तो क्या हुआ मेरी पत्नी मोटा पैसा घर लाती हैं?…‘

0
422
Harsh Statement On Bharti Earning More Than Him

Harsh-Bharti: इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) टीवी जगत के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। हर्ष और भारती का मजाकिया अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता हैं। टीवी पर भले ही दोनों फैंस को हसाने के लिए एक-दूसरे की बुराईयां करते हैं, लेकिन रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े होकर कपल गोल्स देते हैं। कपल की शादी आसान नही रही है। जहां पहले भारती और हर्ष को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता था। वहीं अब लोग भारती की कमाई हर्ष से ज्यादा होने को लेकर उनपर तंज कसते रहते हैं। हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हर्ष लिंबाचिया भारती की ज्यादा कमाई पर बयान दिया है और उनके इस बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है।

bharti singh haarsh limbachiyaa

भारती सिंह की ज्यादा कमाई पर सोचते हैं हर्ष लिंबाचिया

हाल ही में हर्ष ने इंटरव्यू में भारती की ज्यादा कमाई पर बात करते हुए कहा, “तो क्या हुआ अगर मेरी पत्नी मुझसे ज्यादा मोटा पैसा घर लाती है? मैं लकी महसूस करता हूं कि मेरी पत्नी अपनी लाइफ में अच्छा कर रही है। मुझे उन लोगों पर हंसी आती है, जिन्हें मुझसे ज्यादा उनकी कमाई या फिर पॉपुलैरिटी से प्रॉब्लम है। ऐसे लोग बहुत कम हैं, जिन्हें अपनी वाइफ की पॉपुलैरिटी से खुशी होती है। हम साथ में एक अच्छी दुनिया बनाते हैं। दूसरे वही सोच सकते हैं, जो वे चाहते हैं।” इसके आगे हर्ष ने अपने बेटे गोला के जन्म के बाद भारती और अपनी लाइफ में आए बदलाव को लेकर बात करते हुए कहा कि, “यह एहसास दुनिया से परे है। हमारे लिए सब कुछ बदल गया है, खासकर मेरे लिए। अब मैं ज्यादा प्लानिंग करता हूं और ज्यादा सीरियस हो गया हूं। यहां तक कि मेरी राइटिंग में भी बदलाव आया है।” इसी के साथ हर्ष ने ये भी बताया कि वह और भारती जल्द ही टीवी पर बतौर एक्टर्स डेब्यू कर सकते हैं।

61365892

लाफ्टर क्वीन हैं भारती सिंह

बता दें कि भारती सिंह को टीवी की ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से जाना जाता हैं। भारती ने कई टीवी शोज में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाकर लोट पोट कर चुकी हैं। इसके अलावा वो कई शोज में बतौर होस्ट भी नजर आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति हर्ष एक बेहतरीन एंकर होने के साथ-साथ मंझे हुए राइटर भी हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बैक स्टेज हर्ष ने बहुत काम किया है, लेकिन भारती की पॉपुलैरिटी के आगे वह बहुत पीछे हैं। हालांकि हर्ष इस बात से जलते नहीं हैं बल्कि उन्हें अपनी पत्नी यानी भारती पर गर्व महसूस होता है।