Friday, October 31, 2025
MGU Meghalaya
Homeखबर जबरदस्त है17 लाख दीपकों से जगमग होगी ‘रामनगरी’, नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की...

17 लाख दीपकों से जगमग होगी ‘रामनगरी’, नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की हो चुकी है तैयारी

रामनगरी अयोध्या में इसबार की दिवाली बेहद खास होने जा रही है। इसबार अयोध्या एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। जी हां, आपने सही पढ़ा। इसबार अयोध्या 17 लाख दीपकों को जलाकार अयोध्या को जगमग करने की तैयारी कर चुका है।

अयोध्या, राम की नगरी। अयोध्या हिन्दु आस्था का वह केन्द्र जहां श्रीराम का जन्मस्थान है। इसी अयोध्या में इसबार योगी सरकार एक बेहद शानदार आयोजन करने जा रही है। इसबार दीपावली के शुभ अवसर पर अयोध्या में 17 लाख दीपकों को जलाकार श्रीराम का स्वागत अयोध्या में किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इस दीपावली पर इस कार्य को करने के लिए 18 से 19 हजार वॉलंटियर्स को इस काम को सकुशल करने के लिए लगाया जाएगा।

जिन दियों को राम की पैड़ी पर जलाया जाएगा उनमें से करीब 11 लाख दीपक राम की पैड़ी पर पहुंच चुके हैं। इस बार घाटों की संख्या भी बढ़ाई गई है और दीपक की संख्या भी बढ़ी है.

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी और आम लोगों में दीपोत्सव को लेकर उत्सुकता

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या के लोगों में भी काफी उत्साह और उत्सुकता है। यूपी सरकार की यह कोशिश भी है कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। 21 अक्टूबर से दीपक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा और अगले दिन 22 अक्टूबर तक सभी दीपकों को बिछा दिए जायेंगे। 23 तारीख को दीपक में बाती लगाई जाएगी और तेल डाला जाएगा। 23 अक्टूबर को एक बार फिर नया विश्व रिकॉर्ड तैयार होगा, जिसके लिए वॉलिंटियर्स ने पूरी तैयारियां कर रखी है।

- Advertisment -
Most Popular