Vastu tips : परफ्यूम की खुशबू से आएगी आपके जीवन में खुशियां, जानिए उपाय

0
601
Perfume importance in Vastu Shastra

Perfume importance in Vastu Shastra : आज के समय में हर एक व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानी चल ही रही है। कभी काम का तनाव, कभी घर की टेंशन तो कभी पैसों की तंगी। तो ऐसे में व्यक्ति धर्म और वास्तु शास्त्र की ओर भागता है। वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखमय बनाने के कई उपायों के बारे में बताया गया है। जिन्हें अपनाने से कई हद तक विभिन्न परेशानियों को कम किया जा सकता हैं। कई उपाय तो ऐसे भी होते हैं जिनके परिणाम से आप हैरान रह जाएंगे। उन्हीं में से एक है- इत्र या परफ्यूम का उपाय।

प्रचीन काल में भी पूजा-पाठ से लेकर खुद के कपड़ों पर छिड़कने के लिए इत्र या परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता था, जो आज भी है। इत्र एक ऐसा सुगंधित पदार्थ होता है, जिसे छिड़कने से कपड़े महकने लगते है। हालांकि इत्र से कई उपाय भी किए जाते हैं, जिससे जीवन में आने वाली कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो आईए जानते हैं इत्र या परफ्यूम (Perfume importance in Vastu Shastra) के चमत्कारी उपाय-

यह भी पढ़ें- Vastu Tips : इस दिशा में बैठकर ही करनी चाहिए पूजा, जानिए पूजा स्थल से जुड़े नियम

जानिए परफ्यूम के चमत्कारी उपाय

Diwali 2022: Choose the Correct Fragrance to Gift as Per Zodiac Sign - eAstroHelp

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए शुक्रवार के दिन किसी मंदिर या फिर किसी अनजान व्यक्ति को इत्र या परफ्यूम (Perfume importance in Vastu Shastra) का दान दें। इस उपाय से दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगेगा और सभी परेशानियां जल्द से जल्द खत्म हो जाएंगी।
  • अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहें है तो रोजाना पूजा में तेज सुगंध वाले इत्र (Perfume importance in Vastu Shastra) का इस्तेमाल करें। इस उपाय से आपको माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। मां के आशीर्वाद से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी समस्या नहीं होती हैं।
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। साथ ही उनके समक्ष चमेली के तेल का दिपक जलाएं। इसके बाद बजरंगबली को गुलाब की माला पहनाए और उनके दोनों कंधों पर केवड़े का इत्र (Perfume importance in Vastu Shastra) लगाएं। इस उपाय को लगातार करने से आपके घर में बरकत होने लगेगी। साथ ही आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- Vastu tips : आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियों का समाधान हैं केले के पेड़, जानिए उपाय

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।