Rashmika Mandanna ने रिजेक्ट किया फैन के साथ डांस करने का ऑफर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

0
335
Rashmika Mandanna Hosts Ask Me Anything Session

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में ‘श्रीवल्ली’ के किरदार ने रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए हैं। एक्ट्रेस को पहले से ही नेशनल क्रश के नाम से जाना जाता है, लेकिन फिल्म में उनके किरदार के बाद से उन्हें एक अलग ही पहचान मिल गई है। इसके अलावा फिल्म के गाने सामी-सामी में एक्ट्रेस के डांस को भी काफी सराहा गया था। इस गाने का क्रेज फैंस के बीच अब तक बना हुआ है। इस गाने पर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सितारों तक को झूमते देखा गया है। हालांकि हाल ही में जब एक फैन ने सोशल मीडिया पर रश्मिका संग ‘सामी-सामी’ गाने पर डांस करने की इच्छा जताई, तो एक्ट्रेस में सीधा मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इस गाने पर डांस ना करने की वजह भी बताई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

सामी-सामी पर डांस नहीं करना चाहती रश्मिका

हाल ही में रश्मिका ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनके फैंस उनसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछ सकते थे। इस दौरान एक्ट्रेस के एक फैन ने उनसे एक रिक्वेस्ट करते हुए उनके साथ ‘सामी-सामी’ गाने पर डांस करने की इच्छा जताई, जिसे एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया। दरअसल, रश्मिका के फैन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं ‘सामी-सामी’ में आपके साथ डांस करना चाहता हूं, क्या मैं कर सकता हूं???????’ हालांकि एक्ट्रेस ने उनके इस रिक्वेस्ट को पूरा करने से साफ इंकार कर दिया।

इस वजह से रश्मिका ने ठुकराया ऑफर

आपको बता दें कि अपने फैन के रिक्वेस्ट के जवाब में लिखते हुए रश्मिका ने ट्वीट किया, ‘मैंने कई बार ‘सामी-सामी’ स्टेप किया है। अब मुझे लगता है कि जब मैं बूढ़ी हो जाऊंगी तो मुझे अपनी पीठ में काफी प्रॉब्लम होने वाली है। आप लोग मेरे साथ ऐसा क्यों करते हैं। जब मैं मिलूंगी तो कुछ और करते हैं’।

pushpa 2

रश्मिका का वर्कफ्रंट

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं पुष्पा के सिग्नेचर डायलॉग को तो लोगों ने अपनी जुबान पर बसा लिया है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका इन दिनों पुष्पा के सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर संग उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ में भी नजर आएंगी।