राजस्थान: नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर लड़की को किया अगवा फिर..

0
365
rajasthan: 17 yr minor kidnapped and rape

राजस्थान के चूरू में 16 साल के नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर एक 17 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी लड़के ने शादी का झांसा देकर पहले किशोरी को अगवा किया और फिर मनाली में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़का किशोरी को चूरू के दूधवाखारा बस स्टैंड पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद से आरोपी की तलाश जारी है।

चूरू में नाबालिग के साथ अपहरण दुष्कर्म

चूरू से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक 16 साल के लड़के पर 17 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करने और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के ने किशोरी को शादी का झांसा देकर 11 मार्च की रात घर से अगवा किया फिर उसे सीधे मनाली ले गया, जहां होटल में जाकर लड़की के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शुक्रवार की शाम किशोरी को दूधवाखारा बस स्टैंड पर छोड़ दिया और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को बस स्टैंड पर देखकर उससे पूछताछ की जिसके बाद सारा मामला पानी की तरह साफ हो गया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या, खाली प्लाट में मिला शव

पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल चेकअप करवा कर उसका बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी लड़के को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दिए हुए है। फिलहाल अपहरण में सहयोग करने वाले आरोपियों की तलाश भी जारी है।