क्या एडम गिलक्रिस्ट हैं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी ? जानें पूरा सच

0
495
Adam Gilcrist

हाल ही में सीईओ वर्ल्ड मैगजीन ने दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट शेयर की। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का नाम शामिल था। क्रिकेट जगत में कई लोग यह जानकर हैरान रह गए कि एडम गिलक्रिस्ट दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में उनकी आय 3132 करोड़ रुपये (380 मिलियन डॉलर) बताई गई थी, जो कि अधिकांश लोगों की कल्पना से कहीं अधिक है।

क्या है पूरा मामला ?

हालांकि, इस लिस्ट में मैगजीन ने जिस एडम गिलक्रिस्ट की सम्पत्ति के बारे में बताया है वो एक ऑस्ट्रेलियाई बिज़नेसमैन हैं जो कि F45 नाम से एक फिटनेस सेंटर की चैन चलाते हैं। उन्होंने 2013 में सिडनी में एक जिम खोला था। गिलक्रिस्ट (F45 के संस्थापक) ने पिछले साल तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने रातों-रात करीब 500 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद सचिन तेंदुलकर की आय 170 मिलियन डॉलर बताई गई थी। दोनों खिलाड़ियों की आय में इतना अंतर देखना सभी के लिए चौकाने वाला था और गिलक्रिस्ट का इस सूची के शीर्ष पर होना भी सभी को हैरान कर रहा था। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे और विराट कोहली चौथे स्थान पर थे।

Virat kohli with MSD
Virat kohli with MSD

 लिस्ट में धोनी और कोहली का भी नाम

इस मामले पर खुद गिलक्रिस्ट ने सफाई दी है और बताया कि गलती से उन्हें दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर बता दिया गया। एडम गिलक्रिस्ट ने ट्वीट कर बताया कि इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट को सबसे ऊपर दिखाया गया है। वह एडम गिलक्रिस्ट F45 फिटनेस सेंटर फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। वह भी पहले क्रिकेट खेलते थे। इसी वजह से बिजनेसमैन गिलक्रिस्ट का नाम सूची में शामिल किया गया और गलती से इसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर समझा गया।