Saturday, October 11, 2025
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यकई बीमारियों को छूमंतर कर देता है कीवी, डाइट में करे शामिल

कई बीमारियों को छूमंतर कर देता है कीवी, डाइट में करे शामिल

कीवी नामक विदेशी फल का सेवन भारत में पहले के मुकाबले अब काफी बढ़ गया है। इसका कारण है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व। कीवी का सेवन शरीर को कई प्रकार के फायदे दिलाता हैं। कीवी कई बीमारियों को दूर करने में कारगर पाया गया है। एक कीवी का सेवन 40 ग्राम कैलोरी देता है। कीवी अब बाजारों में आसानी से मिल जाता है। हालांकि ये विदेश फल अन्य फलों के मुकाबले थोड़ा महंगा जरूर होता है पर इसके फायदे भी कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इस फल की खासियत है। इस लेख में हम आपको कीवी का सेवन करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये इस बारे में जानते हैं।

कीवी का सेवन करने के फायदे

डेंगू

डेंगू के मरीजों के लिए कीवी का सेवन काफी अच्छा होता है। दरअसल, डेंगू के दौरान ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है जिससे इंसान खुद को काफी कमजोर फिल करने लगता है। इस दौरान कीवी खाने से ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या में इजाफा होता है।

हार्ट

कीवी का सेवन हार्ट के लिए भी काफी अच्छा होता है। कीवी में विटामिन C,पौटेशियम और पॉलीफेनॉल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसलिए हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कीवी का सेवन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

पेट संबंधी परेशानियां

कीवी या फिर इसके जूस का सेवन पेट संबंधी परेशानियों को भी दूर करता है। अगर आप कब्ज, गैस्ट्रिक और अपच जैसी पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, कीवी का सेवन इन परेशानियों को दूर करने में काफी सहायक होता है।

फ्लू

कीवी फ्लू से लड़ने में भी काफी मददगार है। शर्दियों के मौसम में कोल्ड और फ्लू का खतरा बढ़ा जाता है। बदलते मौसम के साथ फ्लू कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। ऐसे में कीवी का सेवन शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण कर फ्लू जैसे खतरों को दूर करता है। इस फल में विटामिन c की मौजूदगी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है।

मूड

अगर आप नियमित तौर पर कीवी का सेवन करते हैं तो ये फल आपके मूड को भी अच्छा रखता है। ये बात कई रिसर्च में भी सामने आ चुकी है। इसमें मौजूद विटामीन c और सेरोटोनिन मूड को अच्छा रखने का कार्य करते हैं।

 

- Advertisment -
Most Popular