Tu Jhoothi Main Makkar: तीसरे दिन भी चला रणबीर-श्रद्धा का जादू, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने इतनी की कमाई

0
467
Tu Jhoothi Main Makkar 3rd Day Collection

Tu Jhoothi Main Makkar: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही शानदार कमाई करना शुरू कर दिया था। पहले और दूसरे दिन के बाद अब रिलीज के बाद तीसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं, तू झूठी मैं मक्कार ने इन तीन दिनों में कुछ कितनी कमाई की है।

फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन

‘तू झूठी मैं मक्कार’ को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए थिएटर के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं अगर फिल्म के कमाई की बात करें तो तू झूठी मैं मक्कार ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को भारत में 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने कमाई के मामले में पहले दिन के मुकाबले थोड़ी कम कमाई करते हुए 10.34 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया था। वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 10.50 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसके साथ अब फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 36.56 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

319884232 3363465850647190 8085418251160784761 n 8

वीकेंड पर टिकी है मेकर्स की नजर

गौरतलब है कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि अब मेकर्स सहित सभी की नजर वीकेंड पर टिकी हुई है। जाहिर है कि वीकेंड पर लोग थिएटर का रुख आम दिनों से ज्यादा करते हैं। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई में और ज्यादा इजाफा होगा।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा बोनी कपूर ने भी एक्टिंग करियर में डेब्यू किया है। वहीं डिंपल कपाड़िया ने भी इस फिल्म में अहम रोल प्ले किया है।