Tu Jhoothi Main Makkar: दूसरे दिन भी जारी रहा ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जलवा, मेकर्स को है वीकेंड का इंतजार

0
529
Tu Jhoothi Main Makkar 2nd Day Collection

Tu Jhoothi Main Makkar: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी ऑडियंस को बेहद पसंद आ रही है। लव रंजन के डायरेक्शन में बनीं ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 8 मार्च को होली पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 16 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स को होली का गिफ्ट दिया है। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई का जलवा बरकरार है। आइए जानते हैं, इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितने की कमाई की है।

फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन

‘तू झूठी मैं मक्कार’ को रिलीज के बाद दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग भारी संख्या में थिएटर का रूख कर रहे हैं। अगर फिल्म के कमाई की बात करें तो तू झूठी मैं मक्कार ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को भारत में 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले थोड़ी गिरावट जरूर आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-श्रद्धा की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है, जिसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 26.07 करोड़ रुपये हो गया है।

319884232 3363465850647190 8085418251160784761 n 7

वीकेंड पर टिकी है मेकर्स की नजर

गौरतलब है कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि अब मेकर्स सहित सभी की नजर वीकेंड पर टिकी हुई है। जाहिर है कि वीकेंड पर लोग थिएटर का रुख आम दिनों से ज्यादा करते हैं। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई में और ज्यादा इजाफा होगा।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा बोनी कपूर ने भी एक्टिंग करियर में डेब्यू किया है। वहीं डिंपल कपाड़िया ने भी इस फिल्म में अहम रोल प्ले किया है।