Maharashtra: होली के दिन पत्नी ने चिकन बनाने से किया इनकार तो गुस्से से लाल हुआ पति, दी ये सजा

0
371
Husband beat wife for chicken in mumbai

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में होली के दिन एक पति ने अपनी पत्नी को चिकन को लेकर खूब मारा। दरअसल, पत्नी ने चिकन बनाने से इंकार कर दिया तो गुस्से से लाल पति ने अपनी पत्नी का सिर फोड़ दिया। इतनी ही नहीं आरोपी पति ने महिला का हाथ तक तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का इलाज नजदीकी अस्पताल में करवाया जा रहा है।

Husband beat wife for chicken in mumbai

चिकन के कारण फोड़ा सिर, तोड़ा हाथ

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति को होली के दिन चिकन खाने का मन था। लेकिन उसकी पत्नी ने चिकन बनाने से मना कर दिया। ये बात आरोपी पति को बिल्कुल पसंद नहीं आई जिस कारण गुस्से में उसने अपनी पत्नी को इतना मारा की महिला का सिर फोड़ दिया और हाथ तक तोड़ दिया। महिला ने बताया कि खाना पहले से बन चुका था इस कारण उसने चिकन नहीं बनाया था। महिला ने अपने पति से कहा था कि वह शाम को चिकन बना देगी। लेकिन ये भी उसके पति को गवारा ना था।

महिला का हाथ फ्रेक्चर

महिला के चिकन बनाने से मना करने पर गुस्से से लाल पति में आंगन में रखा डंडे से अपनी पत्नी का सिर फोड़ दिया। पति ने डंडे से महिला पर कई वार किए और हाथ भी फ्रेक्चर कर दिया। लहूलुहान हुई महिला को आस-पड़ोस वालो ने अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।