Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
Homeअपराधकानूनवरिष्ठ अधिवक्ता समरादित्य पाल का निधन, 84 साल की उम्र में ली...

वरिष्ठ अधिवक्ता समरादित्य पाल का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ अधिवक्ता समरादित्य पाल का निधन हो गया है। उन्होंने 84 की उम्र में अंतिम सांस ली। वे कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और संवैधानिक विशेषज्ञ समरादित्य पाल थे। वरिष्ठ अधिवक्ता समरादित्य पाल न्यायमूर्ति रूमा पाल के पति थे, जो सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश थीं। पाल ने यूनाइटेड किंगडम में इनर टेंपल से अपनी बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी। पाल ने कई कानूनी विषयों पर किताबें लिखीं जो लेक्सिसनेक्सिस द्वारा प्रकाशित की गईं।

उन्होंने पंचायत चुनावों में टाटा मोटर्स और पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग सहित विभिन्न प्रसिद्ध ग्राहकों का प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन पर कानून के क्षेत्र में इस समय शोक की लहर सी दौड़ गई है।वरिष्ठ अधिवक्ता समरादित्य पाल के निधन पर कानून जगत के लोगों और उनके चाहने वाले ने शोक प्रकट किया है। कानून के क्षेत्र में उनके योगदाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

- Advertisment -
Most Popular