Tuesday, September 24, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनDilip Joshi: दिलीप जोशी की जान को खतरा! हाथ में हथियार लिए...

Dilip Joshi: दिलीप जोशी की जान को खतरा! हाथ में हथियार लिए जेठालाल के घर के बाहर चक्कर काटते नजर आए 25 गुंडे

Dilip Joshi: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  में जेठालाल (Jethalal) का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिलीप जोशी की जान को खतरा है। दरसल अमिताभ और धर्मेंद्र  के लिए भी कुछ समय पहले ऐसी खबर सामने आई थी, जिसमें उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिलीप जोशी के घर के आस-पास लगभग 25 गुंडे को भी घूमते देखा गया है। रिपोर्ट्स की माने तो उन गुंडों के हाथ में कई खतरनाक हथियार और बम हैं। जैसे ही नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को यह खबर मिली वैसे ही पुलिस सकते में आ गई, और दिलीप जोशी को चौकन्ना रहने के लिए कह दिया। दरअसल, यह खबर किसी अनजान शख्स ने पुलिस तक पहुंचाई थी, जिसका नाम काटके बताया जा रहा है।

329603765 864739998027723 6559441730560162111 n

117161218 180498260108709 1510722098118247644 n

खतरे में है जेठालाल की जान

जेठालाल के किरदार से दर्शकों को हंसी और ठहाके लगाने पर मजबूर करने वाले दिलीप जोशी के चाहने वाले यह सोच कर हैरान है कि आखिर कौन है जो इतने खुशमिजाज इंसान का दुश्मन बना हुआ है। नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को ये कॉल बीते महीने 1 फरवरी को आई थी। इस कॉल में उस शख्स ने बताया था कि कैसे दिलीप जोशी के घर के पास वाले शिवाजी पार्क में 25 गुंडे बम हथियार लिए तैनात नजर आ रहे हैं। उन्होंने केवल दिलीप जोशी को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी जैसे बड़े नामों को भी अपने रडार पर ला खड़ा किया है।

114757594 857786178083511 9204598944782498844 n

जेठालाल के घर के बाहर घूम रहे 25 गुंडे

उस अनजान शख्स ने बताया है कि उन्होंने कुछ लोगों को इन सभी सितारों के बारे में बात करते सुना है। पुलिस ने इस कॉल के बाद से सिक्योरिटी टाइट कर दी है और इन सितारों को भी चौकन्ना रहने की चेतावनी दे है। पुलिस ने इस दौरान मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाते हुए उन्हें z+ सिक्योरिटी मुहैया कराई है। यह खबर सुनने के बाद इन सभी स्टार्स के चाहने वाले इन्हें सिक्योरिटी के साथ चलने की हिदायत दे रहे हैं।

- Advertisment -
Most Popular