Friday, October 3, 2025
MGU Meghalaya
Homeखेल1983 वर्ल्ड कप के दिग्गज खिलाड़ी रॉजर बिन्नी, BCCI के नए अध्यक्ष...

1983 वर्ल्ड कप के दिग्गज खिलाड़ी रॉजर बिन्नी, BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं

बीसीसीआई (BCCI) के नए अध्यक्ष का नाम जल्द ही हम सभी को सुनने को मिल सकता है। बता दें कि आगामी 18 अक्टूबर को कुल 5 पदों के लिए चुनाव होने हैं जिसमे सचिव, उपाध्यक्ष आदि पद भी शामिल है। हाल ही में दिल्ली में इसके लिए एक मीटिंग भी आयोजित की गई जिसमे अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जैसे बोर्ड के कई धुरंधर भी शामिल दिखे। 

गांगुली ने 23 अक्टूबर 2019 को अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाला था। वहीँ, जय शाह उसके अगले दिन ही सचिव पद के लिए चुने गए। इसी महीने दोनों का कार्यावधि समाप्त हो रहा है। मीडिया के कई रिपोर्ट्स ये भी दावे कर रहे हैं कि सौरव गांगुली अगले टर्म के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। वही, जय शाह अध्यक्ष पद लिए अपना नाम नहीं दे रहे। ऐसे में एक प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रॉजर बिन्नी अध्यक्ष पद के रेस में सबसे आगे हैं। 1983 वर्ल्ड कप मैच के सदस्य रहे रॉजर पर जल्द ही आधिकारिक मुहर लग सकती है। 

- Advertisment -
Most Popular