पूर्वोत्तर में छाई बीजेपी, त्रिपुरा-नागालैंड में बनी सरकार, मेघालय में भी निभाएगी भूमिका ?

0
393
northeast results 2023

साल 2023 के चुनावों का आगाज बीजेपी के लिए शानदार हुआ। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे भगवा पार्टी के लिए शुभ समाचार लेकर आए हैं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, लेकिन इससे पहले इस साल यानी 2023 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है, जिसकी शुरुआत पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय से हुई है।त्रिपुरा में 16 फरवरी तो नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। इसके बाद अब गुरुवार यानी 2 मार्च को इन चुनावों के परिणाम घोषित हुए हैं। तीन में से दो राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन को स्पष्ट तौर पर जनादेश मिला है। वहीं मेघालय में सरकार बनाने के लिए पेंच अभी फंस गया है, क्योंकि कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

 

Image resized7 1

त्रिपुरा में बीजेपी ने जीती 33 सीटें

सबसे पहले बात त्रिपुरा की करेंगे। 60 विधानसभा वाले इस राज्यों में बीजेपी को 33, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन को 14, टीएमपी को 13 सीटों पर जीत मिली हैं। बहुमत का आंकड़ा 31 है, जिसे बीजेपी ने आसानी से छू लिया। ऐसे में यहां बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी। हालांकि यहां माणिक शाह मुख्यमंत्री बनते रहते हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी क्योंकि त्रिपुरा में बीजेपी के द्वारा महिला मुख्यमंत्री बनाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

 

Image resized6 2

 

नागालैंड में कांग्रेस का नहीं खुला खाता

अब आते हैं नागालैंड पर। यहां भी विधानसभा की सीट 60 ही हैं, जिनमें से 37 सीटों पर बीजेपी और NDPP के गठबंधन ने अपना कब्जा जमा लिया है यानी कि पूर्व बहुमत के साथ इनकी सरकार ही नागालैंड में बनने जा रही हैं। इसके अलावा . एनपीएफ को केवल 2 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि अन्य के खाते में 21 सीटें गई हैं। नागालैंड में कांग्रेस खाली हाथ ही रह गई। वो यहां अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

मेघालय में NPP को समर्थन देगी बीजेपी

मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा बनी है। यहां नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) सबसे बड़ी पार्टी बन उभरी है, उसके खाते में 26 सीटें गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस को सीटों तो वहीं बीजेपी 3 सीटों पर मेघालय में जीत हासिल हुई है। राज्य में अन्य के खाते में 25 सीटें आई है। NPP बहुमत के आंकड़े से दूर है। ऐसे में यहां सरकार बनाने के लिए बीजेपी, NPP को अपना समर्थन देने वाली है, जिसके लिए समर्थन पत्र भी सौंपा गया है।