दिल्ली : भीषण आग लगने से गिरी 3 मंजिला इमारत, दमकल के कर्मचारी हुए घायल

0
359
delhi fire accident : building collasped

नॉर्थ दिल्ली में भीषण आग लगने से 3 मंजिला इमारत गिरकर ढह गई है। ये हादसा पुलबंगश मेट्रो स्टेशन के नजदीक जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयर हाउस की बिल्डिंग में बुधवार की सुबह 11:50 बजे हुआ। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की टीम पहुंची। दमकल के 100 कर्मचारी आग बुझाने में काफी समय तक लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

delhi fire accident : building collasped

आग लगने से गिरी 3 मंजिला इमारत

दिल्ली में आग लगने के हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक आग लगने का भीषण हादसा बुधवार सुबह 11:50 बजे पुलबंगश मेट्रो स्टेशन के नजदीक जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयर हाउस की बिल्डिंग में हुआ। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन इसी दौरान तीन मंजिला इमारत ढह कर नीचे गिर गई। जिसमें दमकल कर्मचारी दब गए। जानकारी के मुताबिक, सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए है।

delhi fire accident : building collasped

100 कर्मचारियों ने मिलकर बुझाई आग

वहीं दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि मौके पर लगभग 100 कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौजूद है। वे सभी बिल्डिंग गिरने से दब जाने से बाल-बाल बच गए है। बताया जा रहा है कि 3 कर्मचारियों को चोट भी आई है। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने से पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई है। लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

delhi fire accident : building collasped