Sunday, February 15, 2026
MGU Meghalaya
Homeअपराधगुरुग्राम में कलयुगी पिता और भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार, चौंका...

गुरुग्राम में कलयुगी पिता और भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार, चौंका देगी पूरी कहानी

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 17 साल की नाबालिग ने अपने पिता और भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग 11वीं कक्षा की छात्रा है उसने अपने शिक्षकों और प्रिंसिपल को इस संबंध में जानकारी दी थी। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई और पिता रोजाना उसके साथ गलत काम करते है। पुलिस ने मामले को जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पिता और भाई ने किया यौन शोषण

गुरुग्राम से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 17 साल की नाबालिग को उसके पिता और भाई ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने शिक्षकों और प्रिंसिपल को दी। इसके बाद प्रिंसिपल और शिक्षक छात्रा को पुलिस थाने लेकर आए। नाबालिग की आपबीती सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जान से मारने की भी दी धमकी

वहीं पुलिस ने सोमवार को बताया कि छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों को बताया कि उसके पिता और भाई ने उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया तथा उसे इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि चार घंटे तक किशोरी की ‘काउंसलिंग’ (परामर्श) और उससे पूछताछ करने के बाद खेड़की दौला पुलिस थाने में पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम) कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’

 

- Advertisment -
Most Popular