तेज़ रफ्तार के कहर से हिला गुरूग्राम, 2 भाई-बहन की मौत

0
418
accident in haryana gurugram

गुरूग्राम साइबर सिटी के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में रफ्तार के कहर ने स्कॉर्पियो में सवार भाई-बहन को निगल लिया। जानकारी के मुताबिक, एक तेज वाहन ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिससे दो भाई-बहन सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में कर लिया है। फिलहाल घायलों का इलाज फोर्टिस अस्पताल में किया जा रहा है।

2 की मौत 5 घायल

जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र व नोएडा से एक ही परिवार व रिश्तेदार शनिवार की रात स्कॉर्पियो में सवार होकर गुरुग्राम आए थे। स्कॉर्पियो में पीयूष व आयुषकंचनदीप, विक्रमजीत, वसुंधरा, पर्वजोत सिंह, निर्मलजीत सवार थे। 32 माइल स्टोन फ्लाई ओवर के नीचे एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। जिस पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। वहीं ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

इसके साथ स्कॉर्पियो में सवार कुरुक्षेत्र निवासी सगे भाई बहन कंचनदीप (28) व विक्रमजीत (29) निवासी सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीयूष, आयुष, वसुंधरा, पर्वजोत सिंह व निर्मलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मेदांता व फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि दोनों भाई-बहन के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके शव परिजनों को सौंप दिए गए।