Naiyo Lagda Song Teaser: ‘नइयो लगदा’ गाने का टीजर हुआ रिलीज, पूजा हेगडे संग रोमांस करते नजर आए दबंग खान

0
400
Naiyo Lagda Song Teaser

Naiyo Lagda Song Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान इन दिनों अपनी अपकमिंग ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। सलमान खान की इस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि फिल्म के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को पहले ही को बढ़ा रखा है। वही अब  वैलेंटाइन वीक के मौके पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लेटेस्ट सॉन्ग ‘नइयो लगदा’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान के साथ बी टाउन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रोमांस करती  हुईं नजर आ रही हैं।

गाने का टीजर हुआ रिलीज

सलमान खान ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘नइयो लगदा’ लेटेस्ट सॉन्ग का टीजर रिलीज किया है। ‘नइयो लगदा’ के इस टीजर में गाने का टाइटल और बैकग्राउंड म्यूजिक आसानी से समझ आ रहा हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी’ सॉन्ग टीजर में सलमान खान के साथ दिखाई दे रही हैं। ‘नइयो लगदा’ सॉन्ग के इस टीजर से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक रोमांटिक गाना होने वाला है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक में भाईजान का ये लेटेस्ट रोमांटिक गाना फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाने के लिए पुरी तरह तैयार है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ‘नइयो लगदा’ सॉन्ग के टीजर के साथ सलमान खान ने गाने की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

इस दिना रिलीज होगा सॉन्ग

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए सलमान खान ने बताया है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘नइयो लगदा’ कल यानी 12 फरवरी को रिलीज होगा। इस गाने को मशहूर सिंगर कमाल खान और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज में गाया है, जबकि हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। वहीं फिल्म की बात करें तो एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।