Sara Ali Khan Spotted Video: एयरपोर्ट पर सारा के साथ हुई गलत हरकत! एक्ट्रेस भी हुईं शॉक

0
385
Sara Ali Khan Spotted Video

Sara Ali Khan Spotted Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों उदयपुर में वेकेशन एन्जॉय कर रही थी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वहां से वापसी के दौरान एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ गई और इसी बीच एक लड़की ने सारा के साथ आपत्तिजनक हरकत कर दी, जिसे देख एक्ट्रेस भी दंग रह गईं।

लड़की ने सारा के साथ की आपत्तिजनक हरकत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान अपने फैंस के साथ सेल्फी और फोटोज क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। इस बीच उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। दरअसल, फैंस संग फोटोज खिंचवाने के दौरान एक महिला सारा से हाथ मिलाने की कोशिश करती नजर आती है। हालांकि वहां से गुजरते समय वो महिला सारा को आपत्तिजनक तरीके से छूती है, जिसके बाद सारा भी शॉक हो जाती हैं। हालांकि इसके बावजूद भी वो दोबारा सबकुछ हैंडल कर लेती हैं, जिसे देख फैंस उनकी समझदारी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

 

महिला की हरकत पर भड़के सारा के फैंस

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है और सारा के फैंस वीडियो को देख महिला की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘वह सारा के गहने छीनने की कोशिश कर रही थी, यह देखना कितना बुरा है, क्या होगा इंडिया का।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘किसी के पर्सनल स्पेस में क्यों घुसना, शांत रहने के लिए सारा को बधाई।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारा बहुत मेच्योर हैं और उनकी मां ने उनकी बहुत अच्छी परवरिश की है।‘