Sri Devi Biography : श्रीदेवी की बायोग्राफी को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, जानें रिलीज डेट

0
752
Sridevi Biography

Sri Devi Biography: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की महान दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना था। एक्ट्रेस का 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया था, लेकिन आज भी वह अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनके अचानक निधन की खबर से सभी को बहुत बड़ा सदमा लगा था। एक्ट्रेस को आज भी भारतीय सिनेमा में मौजूद सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार माना जाता है। वहीं अब श्रीदेवी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि बहुत जल्द श्रीदेवी की बायोग्राफी पब्लिश वाली है। इस बात का खुलासा बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर ने खुद एक ट्विटर पोस्ट के जरिए किया है।

बोनी कपूर ने मीडिया को दी अपडेट

आपको बता दें कि, हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान, बोनी कपूर ने इस बात की पुष्टि की कि बायोग्राफी, बन गई है और उसका टाइटल ‘श्रीदेवी-द लाइफ ऑफ ए लेजेंड’ है, जो इस साल रिलीज की जाएगी। बोनी कपूर ने कहा “श्रीदेवी प्रकृति की एक शक्ति थीं। वह सबसे खुश थीं, जब उन्होंने अपनी कला को अपने प्रशंसकों के साथ स्क्रीन पर साझा किया, लेकिन वह एक निडर व्यक्ति भी थीं। धीरज कुमार वह हैं जिन्हें वह परिवार मानती थीं। वह एक शोधकर्ता और लेखक हैं। हम खुश हैं कि वह एक ऐसी किताब लिख रहे हैं जो उनके असाधारण जीवन के अनुकूल है।” इसी के साथ बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी की जमकर तारीफ भी की और उनके जाने के दुख को भी साझा किया।

 

65439486 1 1

धीरज कुमार द्वारा लिखित होगी बायोग्राफी

गौरतलब है श्रीदेवी की जीवनी के लेखक धीरज कुमार ने कहा कि वह दिग्गज एक्ट्रेस पर अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित करने के लिए खुश हैं, और उन्होंने एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर, बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, और लता और संजय रामास्वामी, सूर्यकला, माहेश्वरी सहित परिवार के सदस्यों को धन्यवाद भी दिया।

sridevi boney kapoor 1519991354 1 1

चीन में छाएगा श्रीदेवी का जादू

श्रीदेवी की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ उनकी पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर चीन में एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 24 फरवरी, शुक्रवार को पूरे चीन में 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने शशि गोडबोले, का किरदार निभाया है जो एक भोली, असुरक्षित महाराष्ट्रीयन महिला है, जिसको अंग्रेजी ना आने की वजह से उसके परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार मजाक उड़ाया जाता है। उनकी इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में अब देखना होगा कि एक बार फिर इस फिल्म को कितना प्यार मिलता है।