जयपुर : 55 हजार के लिए नानी ने किया नाबालिग बच्ची का सौदा, रेप का भी मामला आया सामने

0
412
jaipur: grandmother sold grand daughter in 55000 rupees

राजस्थान के जयपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 13 साल की नाबालिग बच्ची को 55 हजार रुपयों के लिए उसकी नानी ने बेच डाला। लड़की झारखंड की है जिसको उसकी नानी ने एक औरत के साथ मिलकर जयपुर में चंद पैसों के लिए उसका सौदा करके बेच दिया। नाबालिग को खरीदने के बाद उसके साथ रोजाना दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में जांच शुरू कर दि है।

55 हजार में नाबालिग का सौदा

ये मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहां 13 साल की नाबालिग लड़की को 55 हजार रुपयों के लिए बेचे जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, नाबालिग बच्ची को उसकी नानी ने एक सब्जी बेचने वाली एक औरत के साथ मिलकर 55 हजार रुपयों में भेज दिया। वहीं नाबालिग बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया गया है। दरअसल, पीड़िता झारखंड की रहने वाली है। लेकिन सौदा होने के बाद उसे जयपुर ले आया गया। जहां खरीदने वाली औरत के बेटे ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान विकास नाम से की गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दि है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बच्ची का कई बार जबरन रेप

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, नाबालिग अपने परिवार के साथ झारखंड में रहती थी। बच्ची वहां अपने माता-पिता और भाई –बहन के साथ रहती थी। लेकिन 2 महीने पहले एक सब्जी बेचने वाली महिला बच्ची की शादी कराने के बहाने उसको जयपुर ले आई थी। जयपुर आने के बाद माणक चौक इलाके में रहने वाली एक महिला को बच्ची 55 हजार में दे दी गई। जिसमें से 35 हजार रुपए उसकी नानी ने रखे और बाकी सब्जी वाली ने। पुलिस ने आगे बताया कि, बच्ची की खरीदार जब काम करने घर से बाहर जाती, तो उसको अकेला पाकर महिला का बेटा विकास उसका रेप करता। इस मामले में बच्ची ने विकास की मां को भी जानकारी दि। लेकिन बच्ची को महिला ने चुप करवा दिया। इतना ही नहीं पूरा परिवार मिलकर बच्ची को मारता पीटता भी था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं एक दिन बच्ची मौका पाकर वहीं से भाग निकली और पुलिस को सारी जानकारी दि। बच्ची की खरीद फरोख्त का खुलासा होने के बाद पुलिस नवे क्स दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर के डीसीपी परिस देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि  पीड़ित बच्ची का आरोपी विकास ने कई बार जबरन रेप किया। एक दिन मौका पाकर पीड़ित लड़की थाने पहुंच गई और पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी विकास राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में बाकी आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।