Adil Khan Detained: हिरासत में लिए गए आदिल खान दुर्रानी, राखी सावंत ने की शिकायत

0
518
Adil Khan Detained

Adil Khan Detained: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की असल जिंदगी भी किसी नाटक जैसी ही हो गई है और साथ ही राखी और उनके पति आदिल इस ड्रामा के लीड कलाकार। एक्ट्रेस की लाइफ से मुश्किलें जाने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कभी उनकी लाइफ में सब ठीक होता है और आदिल संग रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं तो अगले ही पल मीडिया के सामने रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाती हैं। अभी हाल ही में राखी ने पैपराजी के सामने रोते हुए अपने पति पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक की उनकी किसी और लड़की के साथ अफेयर होने तक की बात कह दी थी। बीते दिन उन्होंने आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर रिवील कर दी। वहीं अब खबर आ रही हैं कि राखी ने अपने पति आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है, जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आदिल को हिरासत में ले लिया है।

Adil Khan Detained

पुलिस ने आदिल को हिरासत में लिया

आपको बता दें कि बीते कई दिनों से राखी सावंत अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाए जा रही हैं। इस मामले में एक्ट्रेस ने आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम और दोनों की तस्वीर तक सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वहीं अब उन्होंने अपने पति आदिल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है, जिसके मद्देनजर आदिल को हिरासत में ले लिया गया है। खबरों की मानें तो आदिल राखी से मिलने उनके घर पहुंचे थे और वहीं से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

 

राखी ने पैसे और गहने हड़पने का लगाया है आरोप

दरअसल, राखी ने पुलिस थाने में आदिल पर उनसे पैसे और गहने हड़पने और उनसे मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। राखी का कहना है कि आदिल गुस्से में उनपर हाथ उठाते थे। यहां तक की उन्होंने शादी के बाद भी आदिल पर दूसरी लड़की से संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। इस बात की पुष्टि राखी सावंत ने खुद एक औडियो जारी करते हुए की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं।