Bigg Boss 16: अर्चना ने की इंसानियत की सारी हदें पार, निमृत पर फेंकी लाल मिर्च

0
326
Bigg Boss 16

Bigg Boss Updates 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में सभी घरवालों ने अपनी कमर कस ली है। बीते एपिसोड में बिग बॉस ने प्राइज मनी को वापस जीतने के लिए घरवालों को एक टास्क दिया था जिसमें दो टीमें बनाई गई थी ए टीम थी मंडली जिसमें शिव ठाकरे, एम सी स्टैन, निमृत कौर आहलूवालिया और टीम बी में प्रियंका चहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट थे। बुधवार के एपिसोड में टीम बी यानी शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम ने टास्क खेला था और जीत भी गए थे। अब आज के एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें टीस ए यानी शिव ठाकरे, एम सी स्टैन,निमृत कौर आहलूवालिया इस टास्क को करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अर्चना किस तरह से टास्क में मंडली की हालत खराब करती नजर आ रही हैं।

अर्चना ने निमृत की आंखों में डाली लाल मिर्च

बिग बॉस के हाल ही में आए प्रोमो में शिव,स्टैन और निमृत टास्क करते नजर आ रहे हैं। टास्क के दौरान अर्चना इन तीनों पर हल्दी फेंकती दिखाई दे रही हैं। वो कहती हैं, ‘हल्दी का तिलक लगाने दो।’ वहीं दूसरी तरफ शालीन तीनों पर बाल्टी से भर-भरकर पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एमसी स्टैन कहते हैं कि हल्दी की वजह से उनका चेहरा जल रहा है, लेकिन अर्चना बोलती हैं कि ‘कल हमारा भी जल रहा था।’ इस टास्क के दौरान उधर निमृत की आंखों में मिर्ची चली जाती है और वो रोने लगती हैं।

शालीन की बात पर इमोशनल हुए स्टैन

रिलीज हुए प्रोमो मे आगे आप देख सकते है कि शालीन, स्टैन और शिव साथ बैठे नजर आ रहे है और तभी शालीन कहते है कि शिव और सुम्बुल को नॉमिनेशन से बचना चाहिए क्योंकि ये दोनों टास्क खेलते है। ऐसे में स्टैन इमोशनल हो जाते हैं और कहते हैं कि ‘मुझे हर बार नीचा क्यों दिखाता है। अभी जिंदगी जी रहा हूं, उसमें भी लोगों को ट्रिप करना है कि क्या जी रहा है।’ इस दौरान शिव उनके साथ खड़े होकर उन्हें समझाते नजर आते हैं।

 

ये कंटेस्टेंट है नॉमिनेटेड

बीते एपिसोड की बात करें तो 50 लाख रुपये की प्राइज मनी वापस पाने के लिए कल अर्चना, प्रियंका और शालीन मैदान में उतरे थे। इधर दूसरी टीम यानी शिव, निमृत और एमसी स्टैन ने उन्हें हराने के लिए अपनी ऐडी चोटी का दम लगा दिया, लेकिन अर्चना, प्रियंका और शालीन डटे रहे और टास्क जीत गए। नॉमिनेशन की बात करें तो इस हफ्ते सुम्बुल तौकीर खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे नॉमिनेटेड हैं। इस शो का फिनाले 12 फरवरी को होगा।