Tuesday, September 16, 2025
MGU Meghalaya
Homeभारतबिहारधनबाद में 4 दिन में दूसरा बड़ा अग्निकांड, 10 महिलाओं और 3...

धनबाद में 4 दिन में दूसरा बड़ा अग्निकांड, 10 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 14 की मौत

झारखंड के धनबाद के आशीर्वाद टावर में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं 14 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है। दरअसल, चार दिन में आग लगने की यह दूसरी घटना धनबाद से सामने आई है। हादसे की सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।

11 मंजिले फ्लैट में लगी भीषण आग

धनबाद के जोड़ाफाटक रोड पर स्थित एक 11 मंजिले आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। हादसा मंगलवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे का बताया जा रहा है। धनबाद में चार दिन में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। बताया जा रहा है कि आग पहले फ्लैट में लगी और चन सेंकेड में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कई लोग आग में जिंदा जलकर अपने प्राण गवा चुके थे। पुलिस ने मामले की सूचना देते हुए बताया कि, आग पर काबू पाने के बाद फ्लैट के अंदर का दृश्य रूह कंपा देने वाला था। महिलाओं और बच्चों के शव हर तरफ बिखरे हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर लिया है। घायलों को भी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

danbad fire accident

दीये बना अग्निकांड की वजह

ये दर्दनाक हादसा मंगलवार की शाम साढ़े 6 बजे हुआ। दरअसल, आग पहले तीसरे मंजिल पर पंकज अग्रवाल के फ्लैट नंबर बी2 में लगी। जानकारी के मुताबिक, पूजा के दौरान दीया गिरने से आग लगी है। दीया गिरने से आग ने पहले कार्पेट को चेपट में लिया फिर देखते ही देखते पूरे घर को आगोश में ले लिया। वहीं थोड़ी ही देर में पूरे फ्लैट आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि, फ्लैट में चौथे और पांचवें फ्लोर पर एक विवाह कार्यक्रम चल रहा था। विवाह कार्यक्रम में कई रिश्तेदार एकजुट हुए थे। आग लगने से सभी हादसे के शिकार हो गए। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इस अग्निकांड में 10 महिलाओं और तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में मरने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है।

 

- Advertisment -
Most Popular