KL Rahul-Athiya Shetty: शादी के बाद पहली बार नजर आए के एल राहुल-अथिया शेट्टी, यूजर्स बोले- ‘कम से कम ट्रेडिशन…’

0
458
KL Rahul-Athiya Shetty

KL Rahul-Athiya Shetty: के एल राहुल और अथिया शेट्टी अपनी शादी के बाद से ही लाइमलाइट में छाए हुए हैं। 23 जनवरी को दोनों ने कुछ फैमिली मेंबर्स और करीबी की मौजूदगी में शादी रचा ली थी, जिसके बाद से ही हर दिन दोनों अपनी शादी की अनसीन तस्वीरें शेयर किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों शादी के बाद से अब तक मीडिया के सामने रूबरू नहीं हुए थे। हालांकि हाल ही में कपल को शादी के बाद पहली बार बाहर देखा गया। दोनों मुंबई में बांद्रा की सड़को पर स्पॉट हुए, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

Capture 38

के एल राहुल और अथिया शेट्टी का कुल लुक

सोशल मीडिया पर हाल में ही कपल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के बाद पहली बार दोनों ने अपनी झलक दिखाई है। आपको बता दें कि इस दौरान की वायरल वीडियो में कपल गाड़ी के पास खड़े पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियों में आप देख सकते हैं कि जहां एक तरफ के एल राहुल ने सिंपल प्लेन व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी किया है, वहीं अथिया भी ब्लू प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लू डेनिम में अपने हबी के साथ ट्यूनिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस ने न तो मंगलसूत्र कैरी किया है और न ही सिंदूर लगाया है। ऐसे में ट्रोलर्स को एक अच्छा टारगेट मिल गया है और उन्होंने अथिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

यूजर्स ने किया ट्रोल

कपल के वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘थोड़ा न्यूली मेरिड जैसे बनकर आती तो और अच्छा लगता’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘यही अंतर है ना बॉलीवुड अभिनेत्रियां या सामान्य लड़कियों में….. सामान्य लड़कियां अपनी परंपरा, अपना सिंदूर मंगलसूत्र जीते जी कभी नहीं भूलती क्योंकि एक भारतीय महिला की यही पहचान है और अभिनेत्रियों की शादी के अगले से ही ना सिंदूर न मंगलसूत्र.. ..तो फिर शादी में भी सिंदूर मंगलसूत्र लगाने की क्या जरूरत है?’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने उनके लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कम से कम ट्रेडिशन को फॉलो करते हुए वो पहनो जो आपके हस्बैंड के लिए जरूरी है।’