Motorola Upcoming Phone: मोटोरोला के इस स्मार्टफोन से उठा पर्दा, टिपस्टर ने शेयर किए पहली तस्वीर

0
348
Moto Edge 40 Pro

Motorola Upcoming Phone: मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन के साथ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला Moto Edge 40 Pro को जल्द लॉन्च कर सकती है। दरअसल, मोटोरोला का ये 5G स्मार्टफोन Moto X40 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन का नाम बदलकर फिर से इसे लॉन्च करेगी। टिपस्टर की मानें तो मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto Edge 40 Pro को Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अगले महीने होने जा रहे Mobile World Congress 2023 में नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है। आइये डिटेल्स में इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं। ..

Moto Edge 40 Pro- फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

स्टोरेज: मोटोरोला के इस हैंडसेट को 8 जीबी, 12 जीबी व 18 जीबी रैम के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। हैंडसेट में 128 जीबी, 256 जीबी व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
Motorola Edge 40 Pro Design Renders, Price Tipped Ahead of Global Launch - MySmartPrice
प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
बैटरी: इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए हैंडसेट में 4600mAh की बैटरी दी जा सकती है।
कैमरा: कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल, 50 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के तीन रियर सेंसर दिए जाएंगे।