Athiya Shetty Spotted Video: शादी के बाद अथिया शेट्टी के बदले तेवर, एटीट्यूड देख लोगों ने किया ट्रोल

0
507
Athiya Shetty Spotted Video

Athiya Shetty Spotted Video: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की है। कपल ने शादी में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। शादी के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस को हाल ही में पहली बार देखा गया, जहां एक तरफ लोग उनको पहली बार देखकर एक्साइटेड हुए, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनके ‘रवैये’ के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, अथिया शेट्टी को मुंबई में एक सैलून से बाहर निकलते हुए देखा गया, जब पैपराजी ने उनकी फोटो लेने की कोशिश की तो वो अपनी कार के अंदर दौड़कर बैठ जाती हैं। वीडियो में उन्हें व्हाइट पैंट के साथ क्रीम कलर की एलटी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर शादी का नूर साफ झलक रहा है। एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं।

Capture 36

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई अथिया

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर लताड़ा रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘अथिया ऐसी एक्टिंग कर रही हैं, जैसे वो दुनिया की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हो एटीट्यूड देखो…क्यों पीछे पड़ते हो इनके इग्नोर करो सीधे नीचे आ जाएंगी’, एक अन्य ने लिखा, एटीट्यूड लेवल देख रहे हो भाई।’

326478720 842428453522437 8594226708533591787 n

जानिए कब होगा रिसेप्शन

आपको बता दें कि अथिया और केएल राहुल 2019 में एक क्लोज फ्रेंड के जरिए मिले थे और कुछ समय के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। चार साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 23 जनवरी को करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली। वे जल्द ही अपने दो रिसेप्शन देंगे जो एक मुंबई में और दूसरा बेंगलुरु में होगा मुंबई के रिसेप्शन में, कथित तौर पर लगभग 3,000 मेहमान होंगे, और दूसरे में केएल राहुल के करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए बेंगलुरु में होगा।