Sign in
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
South Block Digital DISCOVER THE ART OF PUBLISHING
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Home Uncategorized Kangana Ranaut Statement: ट्विटर अकाउंट रिस्टोर होने पर एक बार फिर बॉलीवुड...
  • Uncategorized

Kangana Ranaut Statement: ट्विटर अकाउंट रिस्टोर होने पर एक बार फिर बॉलीवुड पर बरसी कंगना, कहा- ‘फिल्म उद्योग इतना भद्दा है…’

By
News Desk
-
January 25, 2023
0
304
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Kangana Ranaut Statement

    Kangana Ranaut Statement: बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन किसी न किसी सोशल मुद्दे पर अपनी राय देती रहती हैं। इसमें से कई बार उन्हें इसका परिणाम भी भुगतना पड़ता है। ऐसे ही एक राजनीतिक मुद्दे पर आपत्तिजनक बयान देने के लिए एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया था। हालांकि हाल ही में उनके अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर कंगना ने अपना धाकड़ अवतार दिखाते हुए बॉलीवुड पर तंज भरा एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर हमला किया है।

    Film industry is so crass and crude that whenever they want to project success of any endeavour/creation/art they throw flashing currency digits in your face, as if art has no other purpose..
    it exposes their lowly standards and the kind of deprived lives they live ..

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 25, 2023

    Table of Contents

    Toggle
    • रिस्टोर हुआ कंगना का ट्विटर अकाउंट
    • कंगना ने कही ये बात
    • फिल्म इंडस्ट्री पर भड़कीं कंगना
    • क्यों बैन हुआ था कंगना का ट्विटर अकाउंट?

    रिस्टोर हुआ कंगना का ट्विटर अकाउंट

    एक राजनीतिक मुद्दे पर आपत्तिजनक बयान देने के लिए कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया था। अब लगभग दो साल बाद एक बार फिर एक्ट्रेस का अकाउंट रिस्टोर हो चुका है और ऐसा होते ही एक बार फिर कंगना ने  बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड पर एक बार फिर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री इतना भद्दा है कि जब भी वे अपनी किसी कोशिश या कला की कामयाबी को दर्शाना चाहते हैं, वे आपके मुंह पर पैसा दे मारते हैं, जैसे कला का कोई और मकसद है ही नहीं… ऐसा करना उनके गिरे हुए स्तर की पोल खोल देता है…।”

    Primitively art blossomed in temples and reached literature/theatres and eventually inside cinemas. It is an industry but not designed for major economic gains like other billion/trillion dollar businesses,that’s why art/artists are worshipped not industrialists or billionaires.

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 25, 2023

    कंगना ने कही ये बात

    अपने ट्वीट में कंगना ने आगे कहा कि, “पुराने वक्त में कला मंदिरों में खिली थी, और फिर धीरे-धीरे साहित्य और थिएटर के रास्ते सिनेमाघरों तक पहुंची… यह उद्योग ज़रूर है, लेकिन इसे अरबों-खरबों डॉलर वाले अन्य व्यवसायों की तरह आर्थिक फायदे के लिए तैयार नहीं किया गया है, और इसी वजह से कला और कलाकारों की पूजा की जाती है, उद्योगपतियों या अरबपतियों की नहीं…।”

    So even if artists indulge in polluting the very fibre of art and culture in the nation they must do it discreetly not shamelessly… 🙏

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 25, 2023

    फिल्म इंडस्ट्री पर भड़कीं कंगना

    कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, सो, भले ही कलाकार खुद ही समूचे मुल्क में कला के माहौल को प्रदूषित करने में जुटे हों, उन्हें ऐसा ढके-छिपे तरीके से करना चाहिए, खुलेआम बेशर्मी से नहीं…।”

    Happy Himachal statehood day ♥️ pic.twitter.com/YMyf1SOC4w

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 25, 2023

    क्यों बैन हुआ था कंगना का ट्विटर अकाउंट?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो साल पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद हुई हिंसा से जुड़ी विवादास्पद पोस्ट शेयर करने की वजह से ट्विटर ने कंगना के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। कहा गया था कि उनके अकाउंट से कई बार ‘घृणित आचरण और अपमानजनक व्यवहार’ से जुड़ी ट्विटर की नीति का उल्लंघन किया गया है, जिसके तहत उनके अकाउंट पर बैन लगाया गया था। इसके अलावा भी कई बार कंगना ट्विटर पर कई फिल्म मेकर्स की क्लास लगा चुकी है। साल 2016 में एक्ट्रेस ने करण जौहर को ‘नेपोटिज्म का झंडाबरदार’ कहा था। इसी के साथ वो कई बार इंडस्ट्री में नए इंट्रोड्यूस हो रहे स्टार किड्स पर भी बयान देती रहती हैं।

    • TAGS
    • entertainment news
    • Kangana Latest Twitter Post
    • Kangana On Bollywood
    • Kangana Ranaut
    • Kangana Ranaut Statement
    • Kangana Ranaut Twitter Account Restored
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleमहिंद्रा एंड महिंद्रा ने लॉन्च की अपनी नई एसयूवी, जानें स्टैंडर्ड वर्जन से कितनी है अलग
      Next articleटोंक: बेटे ने बुजुर्ग पिता को चंद पैसों के लिए लाठी से मारा, पीड़ित की दर्दनाक मौत
      News Desk
      https://southblockdigital.com/
      Facebook Instagram Linkedin Twitter WhatsApp Youtube
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Privacy Policy
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      ABOUT US

      South Block Digital में, हम सूचित रहने के महत्व को समझते हैं और हम अपने पाठकों को समाचार पर संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Contact us: editorialdesk@southblockdigital.com

      FOLLOW US
      Facebook
      Instagram
      Linkedin
      Twitter
      Youtube

      Copyright © 2024 | South Block Digital | All rights reserved

      • Terms & Conditions
      • Privacy Policy