उत्तर प्रदेश : मां अपने 5 महीने के बच्चे पटक-पटक कर बच्चे को मार डाला, हुई गिरफ्तार

0
305
mother killed 5 month son

उत्तर प्रदेश के संभल से ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक मां ने अपने ही बच्चे की हत्या कर दी। महिला पर आरोप है की उसने अपने 5 महीने के बच्चे को पटक-पटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने घटना को बुधवार को अंजाम दिया। वहीं वारदात की जानकारी पति ने पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

पति ने नहीं किया बीवी की बातों पर विश्वास

ये सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के बहजोई कोतवाली इलाके के बर्तन बाजार की है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां बुधवार को एक महिला ने क्रूरता की सारी हदे पार कर दी। दरअसल, महिला ने अपने ही 5 महीने के बच्चे को पटक-पटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला मायके मे रहती थी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने ससुराल में फोन कर मामले की जानकारी देते हुए बताया की बच्चा बेड से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन महिला की बातों पर उसके पति ने विश्वास नहीं किया। और पत्नी की शिकायत पुलिस में की।

मां ने नहीं कबूला गुनाह

आरोपी महिला का कहना है की उसके बच्चे की बेड से गिरने के कारण मौत हो गई है। लेकिन वहीं उसके पति कुलदीप को पत्नी की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। दरअसल, कुलदीप का कहना है की उसकी बीवी ने ही उसके बच्चे की हत्या की है। पति ने दावा किया है कि उसकी सांस मंजू ने फोन पर बताया था कि उसके मासूम बेटे को उसकी ही पत्नी ने बेड पर पटक-पटक कर मार डाला है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। फिलहाल महिला हिरासत में है।