Rakhi Sawant: ‘गंगूबाई’ के पोज में थाने से निकली राखी सावंत, आदिल भी आए साथ नजर

0
449
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: राखी सावंत पर इन दिनों मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंबोली पुलिस स्टेशन में राखी से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान हिजाब पहने राखी अपने पति आदिल के साथ पुलिस स्टेशन से निकलती हुई नजर आई। वहां से बाहर निकलते हुए उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने गंगूबाई स्टाइल में बस सिर के ऊपर से हाथ जोड़े। ड्रामा क्वीन की इस हरकत पर उनके पति आदिल खान भी अपनी मुस्कान रोक नहीं पाए।

 

पुलिस स्टेशन से रिहा हुई राखी सावंत

पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते समय राखी काले रंग के हिजाब में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर टेंशन साफ झलक रही थी। उनके बाहर निकलते ही पैपराजी की भीड़ ने उनपर सवालों की बारिश कर दी, लेकिन इस बीच उनके पति आदिल ने उन्हें बचाते हुए कार तक ले जाते नजर आए। राखी सावंत की अग्रिम जमानत अर्जी बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को उन्होंने पुलिस ने बुला लिया।

 

पुलिस ने जब्त किए मोबाइल फोन

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने उन्हें बताया कि, ‘अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को घर जाने की अनुमति दे दी। पुलिस का कहना है कि राखी ने पूछताछ में सहयोग किया और अपना मोबाइल फोन भी हमें जांच के लिए सौंप दिया है, इसलिए उन्हें और ज्यादा रखने का कोई ठोस कारण नहीं है।‘

 

शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज करवाई थी शिकायत

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने एक दूसरी एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर राखी सावंत को पूछताछ के लिए बुलाया था। पीड़ित एक्ट्रेस ने अपने वीडियो लिंक और तस्वीरें कथित रूप से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने राखी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354A और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।