शिलाजीत का सेवन करने से पहले जानिए ये जरूरी बातें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

0
380
Shilajit benefits for Health
Shilajit benefits for Health

Shilajit benefits for Health : करीब 500 साल पहले भारत में एक आयुर्वेदिक खनिज पदार्थ शिलाजीत (Shilajit) को खोजा गया था। हिमालय और हिंदुकुश माउंटेन रेंज में करीब 18 हजार फीट पर इसे प्राप्त किया गया था। दुनियाभर में इसे अपनी शुद्धता के लिए भी जाना जाता हैं। खासतौर पर इसके सेवन से यौन सहनशक्ति और चपलता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही इसके (Shilajit benefits for Health) सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में शिलाजीत के फायदे और उसके मिथकों के बारें में बताएंगे।

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए हैं फायदेमंद

Image resized17 1

बता दें कि शिलाजीत को पहाड़ का पसीना कहा जाता हैं, जो चट्टानों के बीच पाया जाता है। इसलिए इसमें सीसा, आर्सेनिक और कैडमियम जैसे कई भौतिक और रासायनिक धातु पाए जाते हैं। दरअसल शिलाजीत (Shilajit benefits for Health) पूरी तरह से प्राकृतिक है, जो शरीर के लिए कई मायनों में फायदा पंहुचा सकता है। इसके सेवन से ऊतक पुनर्जनन और संज्ञानात्मक कार्य में वृद्धि होती है। साथ ही त्वचा चमकदार भी होती हैं। इसके अलावा ये प्रजनन क्षमता में भी इजाफा करता हैं। शिलाजीत की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन पानी के साथ ही करना चाहिए।

नहीं है वियाग्रा का विकल्प !

Image resized18

एक्सपर्ट के मुताबिक, शिलाजीत का कच्चा, अशुद्ध और असंसाधित रूप में कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये अत्यंत विषैला होता है। प्रयोगशाला में परीक्षण करने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बाद ही नियमित रूप से इसका (Shilajit benefits for Health) सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट मानते है कि, शिलाजीत कभी भी वियाग्रा का विकल्प नहीं हो सकता। ये सिर्फ टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है, जो कामेच्छा में सुधार करता है। लेकिन वियाग्रा के बराबर नहीं हो सकता।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।